गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, लोनी मर्डर केस का आरोपी गौरव नागर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
Gaurav Nagar Arrested: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ के चलते आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
- Written By: वंदना शर्मा
गौरव नागर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार (सोर्स सोशल मीडिया)
Ghaziabad loni Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ के चलते आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसके कारण उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पूरे एनसीआर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
अपहरण की मिली थी सूचना
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 30 मे को गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र गनौली गांव से ओमकार सिंह के अपहरण की घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद घटना में शमिल लोगों की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि घायल अवस्था में बदमाश को हिरासत में लिया गया है। सिद्धार्थ गौतम ने मीडिया से यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम गौरव नागर बताया है।
पुलिस टीम ने कार का पीछा किया
बता दें, कि शनिवार देर रात पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और पुलिस टीम ने बंथला चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी एक सफेद स्विफ्ट कार बंथला की ओर से चिरोड़ी की तरफ की आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार नहीं रोकी। स्थानीय पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया।
सम्बंधित ख़बरें
UP बना भारत का ‘ग्रोथ इंजन’: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का जाल, जानें पूरा प्लान
Cyber Crime Lucknow: ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
100 में जनता तक सिर्फ ₹15 पहुंचते थे…वाराणसी से CM योगी का विपक्ष पर हमला, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
यह भी पढें: UP बना भारत का ‘ग्रोथ इंजन’: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का जाल, जानें पूरा प्लान
ओमकार सिंह के अपहरण की घटना
इसी दौरान, आरोपी की कार अनियंत्रित हुई और एक पेड़ से जा टकराई। मौका देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लग गईं। साथ ही आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ओंमकार का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या करके उसके शव को रोहट मेरठ रोड पर गंगा नगर में फेंक दिया था। एसीपी ने यह भी बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किए जाने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए है। अभी मामले मे विधिक कार्रवाही जारी है।
