Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

100 में जनता तक सिर्फ ₹15 पहुंचते थे…वाराणसी से CM योगी का विपक्ष पर हमला, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

CM Yogi in Varanasi: वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जन कल्याण योजनाओं के पत्र बांटे और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व काशी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 12, 2026 | 10:55 PM

वाराणसी में CM योगी

Follow Us
Follow Us:

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए काशीवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 12 वर्ष पहले नया भारत को नया नेतृत्व देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। काशी का नाम न केवल प्रदेश में बल्कि देश और दुनिया में गूंजता सुनाई देता है।

मोदी के नेतृत्व का भारत अलग

CM योगी ने कहा कि जब पूरा देश मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नए रिकॉर्ड के साथ उल्लास और उत्साह के नए माहौल के साथ जश्न मना रहा है और सभी उत्साहित है, तो मोदी जी के साथ काशीवासियो का नाम भी उनके साथ जुड़ता है। पूरी दुनिया में जहां कहीं भी कोई राष्ट्राध्यक्ष हो, जब मोदी जी के इस बारह साल के कार्यकाल वो देखता है और भारत की तुलना करता है। तो वो मोदी जी की तो सराहना करता ही है, लेकिन साथ-साथ देश, प्रदेश और सभी काशीवासीयों की भी तारीफ़ करता है।

सम्बंधित ख़बरें

थाने में चाकू गोदकर की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर नाराज था पिता, देखती रही बांदा पुलिस

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: सिर्फ 55 मिनट में लखनऊ से प्रयागराज; अयोध्या और काशी का सफर भी होगा आसान

फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO

मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 से पहले के भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि याद कीजिए उस दौर में भ्रष्टाचार, चारों ओर अविश्वास का वातावरण, देश के अंदर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर मंडराता हुआ खतरा रहा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का भारत अलग तरह का है।

पहले आत्महत्या करने को मजबूर थे अन्नदाता

सीएम योगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान की प्रतिभा का लाभ, प्रदेश और देश के विकास में लगनी चाहिए थी। पहले की सरकार की नीतियों के कारण, सरकार की गलत नियत के कारण, युवा हताश और निराश था, उसके लिए न नौकरी थी, न रोजगार था, न उनके लिए कोई पेशा था। हर योजना लागू होने के पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।

उन्होंने कहा कि देश के 600 जनपद में से 120 जनपद नक्सलवाद के शिकार थे। देश की सुरक्षा पर खतरा किस रूप में था कि घुसपैठ होती थी? और उस समय की सरकारों के सामने जब हम इन मुद्दों को उठाते थे। तो 2014 के पहले की सरकार संसद में क्या वक्तव्य दे रही थी? हमारे सैनिकों के साथ बर्बरता की जाती थी। लेकिन सरकार मौन रहती है।

गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा

2014 के बाद बदलते हुए भारत एक भी योजना को अगर आप देखेंगे, हर योजना देश की आधी आबादी माताओं और बहनों के लिए समर्पित, देश के नौजवानों के लिए समर्पित है। वह देश के अन्नदाता किसान, कारीगर, महिला, पुरुष, बुजुर्ग सबके लिए है। जनकल्याणकारी योजनाओ को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता अनेक स्तर पर देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि देश के अंदर जन-धन अकाउंट के नाम पर हर गरीब का बैंक में खाता खुलेगा। जब खाता खोले गए थे यही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी कहती थी यार, देखो बेवकूफ बना दिया। लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी ऑफिसों में मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजने लगी, तो उसने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पे तमाचा मारने का काम किया।

कोरोना काल का जिक्र कर क्या बोले सीएम योगी?

उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री वो थे जो कहते थे कि मैं क्या करूं? मैं तो ₹100 भेजता हूं लेकिन नीचे केवल ₹15 पहुंचता है। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी के खाते में पूरा पैसा आता है, जो 2014 के पहले नहीं हो पाया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान देश के अंदर 12 करोड़ गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बनाने का काम किया। 4 करोड़ परिवार ऐसे थे देश के अंदर जिनके पास अपने सिर को ढकने के लिए छत नहीं थी। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया।

सीएम योगी ने कहा कि पहले एक गरीब बीमार होता था, उसके उपचार के लिए परिवार के पास साधन नहीं होता था। आज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सरकारी अस्पतालों में भी फ्री का इलाज मिल रहा है। उन्होंने कोरोना कालखंड का जिक्र करते हुए कहा कि उसे दौर में भी फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री बैक्सीन एवं फ्री राशन की व्यवस्था किया गया था। भारत के अंदर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की सुविधा दी जा रही हैं।

वैश्विक ऊर्जा संकट पर कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा का वैश्विक संकट आया हुआ है। अमेरिका जैसा देश जो दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक ताकत है, वहां महंगाई लगभग चार गुना बड़ी है। दुनिया के देशों की हालत खराब है।

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह देश जिसके सामने पहचान का संकट हो, वह कैसे महान हो सकता है और वह देश तब महान् होता है जब कोई महान व्यक्तित्व उसका नेतृत्व करें। और काशीवासियों को इस बात पर गौरव के अनुभूति होनी चाहिए कि वह महान व्यक्तित्व कोई और नहीं काशी का सांसद है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस एक डूबता जहाज… CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा तंज; PM मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि रोपवे एक नया मॉडल है। जब उसका लोकार्पण होगा तब काशीवासियों को नया एहसास होगा। कैसे वो पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने की उनकी इस यात्रा का अभिनंदन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी काशीवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Cm yogi adityanath varanasi visit lauds pm modi 12 years governance development work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 10:55 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.