‘खुशनसीब हूं जो बच गया’, गायत्री प्रजापति पर हुए हमले से बवाल, अखिलेश बोले- जेलें भी असुरक्षित
Lucknow Jail में बंद समाजवादी पार्टी के नेता Gayatri Prajapati पर बीती रात जानलेवा हमला हो गया। इस पर अब UP की सियासत भी गर्म है। Akhilesh Yadav ने जांच की मांग करते हुए राज्य में सुरक्षा पर किए।
- Written By: सौरभ शर्मा
सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हुए हमले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं (फोटो- सोशल मीडिया)
Gayatri Prajapati Attack Update: लखनऊ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गायत्री प्रजापति के परिवार ने उनकी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
हमले की खबर मिलते ही गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी और बेटियां रोते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। उनकी बेटी अंकित प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें डर है कि हमारे पिता की कहीं हत्या न कर दी जाए।” उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर स्वस्थ लौटे पिता पर अचानक हमला कैसे हो गया? वहीं, पत्नी महराजी देवी ने जेल के अंदर हथियार पहुंचने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें अपने पति से मिलने तक नहीं दिया जाता।
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि भूतपूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अमेठी में भी प्रजापति के समर्थकों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे उनकी लोकप्रियता के खिलाफ एक साजिश बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
काम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
यूपी के हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, वैन-ट्रक की भिड़ंत में चार बारातियों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
सीएम योगी की लोकप्रियता बरकरार; चुनाव से पहले इन 33 मंत्रियों के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट! देखें LIST
यह भी पढ़ें: सुहागरात बनी आखिरी रात, सुबह होते ही मौत! 75 के दूल्हे ने 35 की दुल्हन संग रचाई थी शादी
हमलावर ने अचानक किया वार
घायल अवस्था में गायत्री प्रजापति ने बताया कि हमलावर का नाम विश्वास है और वह एक शातिर अपराधी है। उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस हमले में बच गया। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।” जेल सूत्रों के अनुसार, एक सफाई कर्मचारी ने कहासुनी के बाद प्रजापति पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में पांच टांके लगे हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कभी अमेठी में पेंटर का काम करने वाले प्रजापति ने 2012 में सपा के टिकट पर विधायक बनकर मंत्री पद तक का सफर तय किया था, लेकिन 2017 में रेप के एक मामले में उन्हें 2021 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
