-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- War Of Words Between Op Rajbhar And Akhilesh Yadav Up Politcs
‘एक दिन अखिलेश यादव का गरूर तोड़ूंगा’, ओपी राजभर और सपा सुप्रीमो में खिंची तलवारें
- Written By: Saurabh Pal
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर खींज गए गए हैं। उन्होंने सोमवार को यादव के 100 रुपये भेज दूं वाले बयान पर भड़कते हुए कहा एक दिन मैं उनका गुरूर तोड़ूंगा।

अखिलेश यादव, ओपी राजभर (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है कि वे सिर्फ यादवों को प्राथमिकता देते हैं और अतिपिछड़ों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। ओपी राजभर ने कहा कि वह पिछले आठ साल से सत्ता से बाहर हैं। वह जब तक सत्ता में रहे, उन्होंने प्रदेश को सिर्फ लूटने का ही काम किया। उन्होंने आज तक प्रदेश के हित में कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में आज जब वह सत्ता से बाहर हैं तो उन्हें छटपटाहट हो रही है।
राजभर ने अखिलेश यादव के बयान को अतिपिछड़ों का अपमान बताया और कहा कि उन्हें इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए। अगर उनके पास पैसे नहीं हैं तो मैं उन्हें खेती करके कुछ पैसे दे दूंगा, लेकिन उन्हें यह हिदायत दूंगा कि वह इस तरह का बयान देने से बचें।
अखिलेश यादव को तोड़ूंगा गुरूरः ओपी राजभर
मंत्री राजभर ने कहा कि मुस्लिमों ने चार बार यादव परिवार से मुख्यमंत्री बनाया। अगर सपा वालों में थोड़ी सी भी क्षमता है तो जरा यह वादा करे कि किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों का यह केवल वोट लेंगे और 86 फीसदी लोगों में से 56 को एसडीएम बनाएंगे। पुलिस और लेखपाल की भर्ती में इन लोगों ने सिर्फ यादवों की भर्ती की है, इसलिए यह लोग राजभर से डरते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन वह अखिलेश यादव का गुरूर तोड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
AIMIM यूपी अध्यक्ष पर राजभर भड़के
ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष शौकत अली की महाराजा सुहेलदेव पर की गई विवादित टिप्पणी को बहुजन समाज का अपमान बताया। उन्होंने शौकत अली पर आरोप लगाया कि वह बहुजन समाज के पुरुषों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ओपी राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सैयद सालार भारत को लूटने के लिए पूरी सेना लेकर आया था, लेकिन, शौकत अली को इस बात के बारे में जानकारी नहीं है। वह लोगों के बीच में झूठी जानकारी फैला रहे हैं और ऐसा करके वह बहुजन समाज के पुरुषों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। महाराजा सुहलदेव एक बहादुर राजा थे। वह हमारे ही वशंज हैं।
ये भी पढ़ें- 100 रुपये भेज दूं क्या? ‘पियरका गमछा वाले चचा’ को अखिलेश ने दिया ऑफर…तो वायरल हो गया वीडियो
पप्पू यादव के बहाने तेजस्वी और राहुल पर राजभर का हमला
उधर, पप्पू यादव की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किए जाने पर भी ओपी राजभर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को जब राहुल गांधी के रथ से हटा दिया गया तो वह गिर पड़े। वह भारी शरीर के हैं, ऐसे में उन्हें वहां पर शरण नहीं मिली, इसलिए अब पप्पू यादव प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर से बिहार अधिकार यात्रा निकालने पर कहा कि यह लोग प्रदेश में एक बार फिर से जातिगत हिंसा पैदा करना चाहते हैं। ये लोग प्रदेश को हिंसा की आग में झुलसाना चाहते हैं। आप इन लोगों का इतिहास उलटकर देख लीजिए तो पता चल जाएगा कि इन लोगों ने क्या-क्या कर्म किए।
War of words between op rajbhar and akhilesh yadav up politcs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














