Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील

Greater Noida Fire Safety Inspection: लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया जा रहा है। दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:36 PM

कोचिंग सील (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Noida Coaching Center Sealed: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले भर में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। जांच में खामियां मिलने पर दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है।

इसी क्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग संस्थानों की निरीक्षण किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। बीते दिन नोएडा में जिला प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया था।

फायर सेफ्टी को लेकर लापरवाही

जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया गया। कुछ कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की कमी और सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलने पर दो कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप

यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO

प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को जिला प्रशासन और फायर विभाग की टीम ग्रेटर नोएडा की कमर्शियल बेल्ट में पहुंची, जहां संचालित कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट डोर नहीं पाया गया, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित कोचिंग सेंटर के कमरों को सील कर दिया और संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

जिले में कई मामले आए सामने

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। जहां भी फायर सेफ्टी से जुड़ी अनियमितताएं या लापरवाही सामने आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जिन संस्थानों में फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास द्वार या अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलेंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gautam buddha nagar 2 coaching centers sealed fire safety inspection noida

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:36 PM

Topics:  

  • Greater Noida
  • Noida
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.