नोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र के लिए 34 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। जानें कैसे ये बसें आम जनता का सफर सस्ता और सुगम बनाती है।
Great news for Noida residents! CM Yogi launches 34 electric buses; getting to Jewar Airport will now be incredibly easy.
45 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Yogi Adityanath Inauguration 45 Electric Bus In Noida And Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सूरत बदलने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज UPSRTC की 45 नई इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 45 बसों में से 34 बसें विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र के लिए आवंटित की गई हैं, जबकि शेष 11 बसों का संचालन राजधानी लखनऊ में किया जाएगा

निजी कैब और ऑटो पर निर्भरता

बताया जा रहा है कि इन बसों की वजह से आम जनता को सस्ती यात्रा ही नहीं,बल्कि आने जाने में सुविधा भी प्राप्त होगी। साथ ही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। निजी कैब और ऑटो पर निर्भरता भी कम होगी। इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विडिओ कोन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो से बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। बता दें, कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे तेज से विकसित होने वाले शहरों में नाम शामिल है।

इलेक्ट्रिक बसें इस समस्या को दूर करेगी

यहां बहुत बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां, शैक्षणिक संस्थान और आवासीय सेक्टर शामिल है। यहां पर हर दिन लाखों लोग सफर करते है। जबकि कई हिस्सों में तो मेट्रो नेटवर्क के बावजूद काफी लोग निजी कैब या ऑटो का सहरा लेते है, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है। नई इलेक्ट्रिक बसें इस समस्या को दूर करेगी।

मासिक बजट पर एक्स्ट्रा बोझ

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों के बीच एक बहुत छोटी दूरी की वजह से लोग अक्सर यात्रा के लिए कैब बुक करते है। जिसका किराया कई बार नॉर्मल पब्लिक ट्रांसपोस्ट की तुलना में बहुत अधिक आता है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारीयों, छात्रों और साथ ही रोज यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह खर्च मासिक बजट पर एक्स्ट्रा बोझ डालता है। इस एक नई पहल से लोगों के मन में उम्मीद की रोशनी नजर आई है। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को सस्ती,सुरक्षित और नियमित परिवहन की भी सुविधा मिलेगी। बता दें, कि आज सुबह 10 बजे UPSRTC की 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ हरी झंडी दिखाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com