सहारनपुर में नमकीन-बिस्कुट के दो गोदामों में भीषण आग; 55 लाख का सामान जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

Saharanpur Warehouse Fire: चिलकाना रोड पर दो गोदामों में भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। करीब 55 लाख रुपये का सामान जल गया। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा
Saharanpur  Two Snack and Biscuit Godowns Gutted,  55 Lakh Goods Destroyed
भीषण आग(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Saharanpur Snack Biscuit Warehouse Fire: चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के पास गुरूवार रात नमकीन और बिस्कुट के दो गोदामों में आग लगने से अफ़रा-तफ़री मच गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों गोदाम धुएं और लपटों से भर गए। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं, आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

करीब 55 लाख रुपए का सामान जल कर खाक

गोदाम मालिक हाजी अजीम के मुताबिक करीब 55 लाख रुपए का सामान जल गया। हालांकि आग कैसे लगी इन कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोदाम के अंदर आग बुझाने के उपकरण थे भी या नहीं और अगर थे तो वह कहीं एक्सपायर तो नहीं थे।

दरअसल हाजी अजीम के भारत ट्रेडर्स और अवतार ट्रेडर्स नाम से दो गोदाम हैं। इनमें नमकीन, बिस्कुट टॉफी और चॉकलेट का स्टॉक रखा रहता है। रोजाना की तरह गोदाम के कारीगर काम करके रात के समय अपने घर चले गए। जबकि उसके कुछ समय बाद गोदाम के मालिक भी करीब 10 बजे घर पहुंच गए।

Saharanpur  Two Snack and Biscuit Godowns Gutted,  55 Lakh Goods Destroyed
Agra: जेल की सलाखों के बीच गूंजा राम नाम, ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों को दिखाई नई राह

रात 3 बजे के करीब लगी गोदाम में आग

रात करीब 3 बजे आसपास के लोगों ने गोदामों से धुआं उठता देखा। उन्होंने हाजी अजीम को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर गेट खोला गया तो अंदर धुएं का गुब्बार और आग की लपटें दिखाई दीं। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ज्यादा होने के कारण दमकल कर्मियों ने अलग-अलग तरफ से पानी की बौछार करनी पड़ रही थी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था।

आग लगने की वजह पर उठ रहे सवाल

हाजी अजीम के मुताबिक घटना के समय दोनों गोदामों की लाइट बंद थी। ऐसे में आग लगने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com