दालमंडी में 6 मस्जिदों की फाइनल नापी, सड़क चौड़ीकरण को लेकर बढ़ी हलचल; मुहर्रम बाद कार्रवाई की अटकलें
Varanasi Daalmandi Survey: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम को चौक से जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अंतिम पैमाइश भी पूरी कर ली है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
वाराणसी दालमंडी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Daalmandi Road Widening: वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। काशी विश्वनाथ धाम को चौक क्षेत्र से जोड़ने वाले करीब 650 मीटर लंबे मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने की योजना के तहत प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में क्षेत्र का सर्वे और अंतिम पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
चौड़ीकरण परियोजना की जद में आए 181 से अधिक भवन
जानकारी के अनुसार, चौड़ीकरण परियोजना की जद में 181 से अधिक भवन आए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में भवनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया पहले से जारी है। इसी क्रम में दालमंडी क्षेत्र की छह प्रमुख मस्जिदों की भी पैमाइश की गई।
इन 6 मस्जिदों का हुआ सर्वे
प्रशासनिक टीम ने जिन मस्जिदों की पैमाइश की, उनमें यह 6 मस्जिदों के नाम शामिल हैं—
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
प्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद
- संगमरमर वाली मस्जिद
- अली रज़ा खान मस्जिद
- निसारन मस्जिद
- रंगीले शाह मस्जिद
- लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद
यह भी पढ़ें- काशी की गंगा आरती में पहुंचे अभिनेता अमित सियाल, बोले- मां गंगा के दरबार में मिली आत्मिक शांति
वाराणसी प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं, क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रशासन के आगामी फैसलों का इंतजार
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि मुहर्रम के बाद परियोजना से संबंधित आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि प्रशासन की ओर से किसी संभावित ध्वस्तीकरण अभियान की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन सर्वे और पैमाइश के आधार पर आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
दालमंडी में हुई इस पैमाइश के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल है और लोग प्रशासन के आगामी फैसलों का इंतजार कर रहे हैं।
