आगरा में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप; तेज धमाके से उड़ गए मकान की दीवारें और दरवाजे, बाल-बाल बचा परिवार

LPG Cylinder Blast: खेड़ा पचगाई गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। मकान की दीवारों और दरवाजों को भारी नुकसान हुआ, घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई।
Gas Cylinder Explosion Damages House in Agra, Family Members Escape Unhurt
क्षतिग्रस्त मकान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Gas Cylinder Blast Agra: थाना एकता क्षेत्र के खेड़ा पचगाई गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। हादसे में मकान की दीवारों और दरवाजों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

सुबह चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी उदयभान पुत्र राधेश्याम के मकान में सुबह चाय बनाने के लिए गैस पर सिलेंडर रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

 Gas Cylinder Explosion Damages House in Agra, Family Members Escape Unhurt
क्षतिग्रस्त मकान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Gas Cylinder Explosion Damages House in Agra, Family Members Escape Unhurt
1 बिल्डिंग, 3 मंजिल और 10 होटल, कोलकाता अग्निकांड में बड़ा खुलासा, अग्निमित्रा पॉल बोली- लाइसेंस की जांच होगी

उड़ गए दीवारों और दरवाजों के हिस्से

धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान की दीवारों और दरवाजों के हिस्से दूर जा गिरे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घर के भीतर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com