प्रयागराज में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, मंडलायुक्त आवास में पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत

Prayagraj Rain Accident: यूपी के प्रयागराज में तेज हवा और बारिश के दौरान मंडलायुक्त आवास परिसर में पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी की मौत हो गई। वह जल्द सेवानिवृत्त होने वाले थे।
Prayagraj Rain Accident: Head Constable Dies After Tree Branch Falls
गिरी हुई पेड़ की डाल(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Prayagraj Head Constable Death Rain Accident: प्रयागराज में मंडलायुक्त आवास परिसर में शनिवार देर शाम तेज हवा और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आवास की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

बारिश के दौरान पेड़ के नीचे थे हेड कांस्टेबल

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान 59 वर्षीय हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी मंडलायुक्त आवास परिसर में एक पेड़ के नीचे लघुशंका करने गए थे। अचानक पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। डाल की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद परिसर में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन रात करीब पौने नौ बजे उनकी मौत हो गई।

Prayagraj Rain Accident: Head Constable Dies After Tree Branch Falls
मेरठ में रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन, SC/ST समाज की भागीदारी और सम्मान को लेकर नेताओं ने रखे विचार

करीब तीन साल से मंडलायुक्त आवास पर थी ड्यूटी

इंद्रमणि तिवारी मूलरूप से महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत इंद्रमणि करीब तीन साल से मंडलायुक्त आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे और परिसर में ही रहते थे।

31 अक्तूबर को होना था रिटायरमेंट

हादसे में जान गंवाने वाले इंद्रमणि तिवारी की 1 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्ति होनी थी। यानी नौकरी पूरी होने में महज कुछ सप्ताह ही शेष थे। सेवानिवृत्ति से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

उनके परिवार में पत्नी सरस्वती तिवारी, दो बेटे मानवेंद्र और राघवेंद्र तथा बेटी रागिनी हैं। बड़ा बेटा मानवेंद्र मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा राघवेंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इंद्रमणि चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

Prayagraj Rain Accident: Head Constable Dies After Tree Branch Falls
UP: भारी बारिश के बीच CM योगी के सख्त निर्देश; प्रभावितों को तुरंत राहत, किसानों को शीघ्र मुआवजा देने पर जोर

बारिश और तेज हवा के बीच हुआ हादसा

प्रयागराज में इन दिनों बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है। इसी दौरान मंडलायुक्त आवास जैसे सुरक्षित परिसर में पेड़ की डाल टूटने से पुलिसकर्मी की जान चली गई। घटना के बाद परिसर में भी शोक का माहौल रहा। हादसे की सूचना पुलिस विभाग और मृतक के परिजनों को दी गई।

परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद पीड़ादायक है कि इंद्रमणि तिवारी सेवा के अंतिम पड़ाव पर थे और कुछ ही समय बाद सेवानिवृत्त होकर परिवार के साथ रहने वाले थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com