-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fake Ias Saurabh Tripathi Arrested In Lucknow With Luxury Cars And Fake Documents
करोड़ों की कारें, नीली बत्ती और सरकारी रुतबा…फर्जी IAS का नकली मायाजाल; लखनऊ से हुआ गिरफ्तार
- Written By: सौरभ शर्मा
Uttar Pradesh पुलिस ने लखनऊ में एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह खुद को तमाम सरकारी ताम-झाम के साथ केंद्रीय सचिव भी बताता था। यूपी के साथ पड़ोस के राज्यों में भी बतौर अतिथि बनकर जाता था।

लखनऊ से फर्जी IAS सौरभ त्रिपाठी गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)
Lucknow Fake IAS officer Saurabh Tripathi: लखनऊ में एक ऐसे धोखेबाज को गिरफ्तार किया गया है जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर सालों से सरकारी तंत्र को चकमा दे रहा था। सौरभ त्रिपाठी नाम का यह शख्स लग्जरी गाड़ियों के काफिले में घूमता, नीली बत्ती लगाकर रौब जमाता और बड़े-बड़े अधिकारियों पर धौंस दिखाकर अपने काम निकलवाता था। उसके पास से न सिर्फ करोड़ों की गाड़ियां, बल्कि फर्जी सचिवालय पास, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लिखे हुए जाली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने जब सौरभ त्रिपाठी को पकड़ा तो उसकी शान-ओ-शौकत देखकर वे भी हैरान रह गए। वह न सिर्फ लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर विस्तार में रहता था, बल्कि नोएडा में भी उसका एक आलीशान आवास है। मऊ जिले का रहने वाला यह जालसाज इतना शातिर था कि उसने एनआईसी की फर्जी आईडी बनाकर कई राज्यों के अफसरों को मेल करके प्रोटोकॉल और अन्य सरकारी सुविधाएं हासिल कीं। वह बेधड़क होकर सचिवालय की बैठकों में हिस्सा लेता और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर ठेके-पट्टों तक के लिए दबाव बनाता था।
बीटेक पास, फर्राटेदार अंग्रेजी और शातिर दिमाग
सौरभ त्रिपाठी कोई साधारण ठग नहीं, बल्कि कंप्यूटर साइंस से बीटेक पास है। पढ़ाई के बाद वह दिल्ली में एक एनजीओ से जुड़ा, जहां उसका सरकारी विभागों में आना-जाना शुरू हुआ। यहीं से उसके मन में फर्जी आईएएस बनकर व्यवस्था का लाभ उठाने का विचार आया। उसने अधिकारियों के बीच उठने-बैठने का तरीका सीखा और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सबको अपने जाल में फंसाता गया। उसने सोशल मीडिया पर भी खुद को एक आईएएस अधिकारी के तौर पर पेश किया और अपनी फर्जी पहचान को और पुख्ता कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
लखनऊ की सड़कों पर घूम रहा था फर्जी IAS अधिकारी, सौरव त्रिपाठी नाम का फर्जी IAS कई प्रदेशों में कर चुका था ठगी, वज़ीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, ठग के पास से डिफेंडर मर्सडीज फॉर्च्यूनर समेत कई गाड़िया बरामद @lkopolice pic.twitter.com/WpHrMHV1fs — Mazhar Hussain (@MazharH61584081) September 3, 2025
रौब दिखाना पड़ा महंगा, एक विजिटिंग कार्ड ने खोला राज
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, यह पूरा मामला तब सामने आया जब वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक इनोवा क्रिस्टा को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगाने लगा। रोके जाने पर पीछे बैठा सौरभ भड़क गया और खुद को केंद्रीय सचिव बताते हुए इंस्पेक्टर पर रौब जमाने लगा। उसने तुरंत अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया, लेकिन एक आईएएस अधिकारी का इस तरह व्यवहार करना और तुरंत कार्ड देना इंस्पेक्टर को खटक गया।
यह भी पढ़ें: हम हैं अमित शाह के भतीजे…कहकर ऐंठ लिए करोड़ों, आरोपी शख्स को हाईकोर्ट से लगा झटका
तलाशी में खुल गया पूरा राज
गाड़ी की तलाशी में नीली बत्तियां मिलने से शक और गहरा गया, जिसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देता रहा, लेकिन जब सख्ती से सवाल-जवाब हुए तो वह टूट गया और अपनी असलियत उगल दी। पुलिस ने उसके पास से इनोवा क्रिस्टा, डिफेंडर, मर्सिडीज और फॉर्च्यूनर समेत छह लग्जरी गाड़ियां, तीन नीली बत्तियां, लैपटॉप, कई एटीएम कार्ड और जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
Fake ias saurabh tripathi arrested in lucknow with luxury cars and fake documents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













