- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police 2 Psis Sitabari Suspend Show Cause Notice Issued 8 Employees
Nagpur News: CP रवींद्र सिंघल का एक्शन मोड ऑन, सीताबर्डी के 2 PSI किए निलंबित, 8 कर्मचारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सीताबर्डी के पीएसआई की क्लास लगाई है। नागपुर पुलिस ने सीताबर्डी थाने के 2 पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) को सीपी ने निलंबित कर दिया है।

नागपुर सीपी रवींद्र सिंघल (फाइल फोटो)
नागपुर: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने शहर में अवैध कारोबार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। निष्क्रय अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की नीति लागू की है। इसी कड़ी में सीताबर्डी थाने के 2 पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) को सीपी ने निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए अधिकारियों में डीबी दस्ते के प्रमुख पीएसआई जगन्नाथ शेरकर और पीएसआई संतोष वाघमारे का समावेश बताया गया। वहीं 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रत्येक पर 5,000 रुपये दंड लगाया है। ज्ञात हो कि सीताबर्डी थाना क्षेत्र के तेलीपुरा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट परिसर में अपराधी वर्षों से खुलेआम गांजा और एमडी जैसे नशीले पदार्थ बेच रहे थे।
गांजा विक्रेता के अलावा 24 गंजेड़ियों को दबोचा
परेशान नागरिकों ने सीधे सीपी सिंगल से शिकायत की। मंगलवार को इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ। सीपी ने सीताबर्डी पुलिस को फटकार लगाने के साथ ही कार्रवाई का निर्देश भी दिया था। कार्रवाई में गांजा विक्रेता के अलावा 24 गंजेड़ियों को दबोचा गया। लोगों ने कई बार सीताबर्डी पुलिस से शिकायत की लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए सीपी ने बुधवार को सीताबर्डी थाना डीबी दस्ते के पीएसआई शेरकर और वाघमारे को निलंबित कर दिया। वहीं 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस के साथ जुर्माना भी लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार
मुंबई में सरकारी अस्पतालों की मेडिकल सप्लाई में बड़ा घोटाला, FDA की छापेमारी में 2.17 करोड़ की सामग्री जब्त
Made In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला
इमामवाड़ा और MIDC में कार्रवाई
इस बीच, पुलिस आयुक्त को इमामवाड़ा और एमआईडीसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ चलाये जाने की गुप्त सूचना मिली। सीपी ने क्राइम ब्रांच को कार्रवाई का आदेश दिया। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने इमामवाड़ा क्षेत्र में तेलीपुरा हनुमान मंदिर, सिरसपेठ में नीलेश लक्ष्मणराव देशमुख और 13 अन्य आरोपियों के अवैध शराब अड्डों पर छापा मारकर कुल 15 लाख रुपए की देसी-विदेशी शराब बरामद की। वहीं एमआईडीसी थाना क्षेत्र में रंगोली बार के पास जुआ चलने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 91,715 रुपये का माल जब्त कर लिया गया।
सीताबर्डी DB दस्ते की भूमिका संदेहास्पद
बता दें कि सीताबर्डी का डीबी दस्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है। उसके अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका हमेशा से ही संदेहास्पद रही है। विगत दिनों वसंत नाईक बस्ती में हुए डबल मर्डर में भी इस दस्ते की नाकामयाबी सामने आई थी। वहीं वर्षों से तेलीपुरा मार्केट में चल रहे नशीले पदार्थ के अवैध धंधे में भी डीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदेहस्पद है। इस गंभीर लापरवाही के कारण सीताबर्डी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उक्त अधिकारियों पर जानबूझकर अनदेखी करने तथा अवैध कार्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
भाजपा ने ‘दया’ पर खेला दांव, बनाया नया नागपुर शहर अध्यक्ष, पहले से अधिक सीटों का लक्ष्य
जारी रहेगी कार्रवाई : CP सिंगल
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंगल ने स्पष्ट कहा है कि अपने कर्तव्य से विमुख, गैर जिम्मेदार एवं अपराध को बढ़ावा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सावधान रहें। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Nagpur police 2 psis sitabari suspend show cause notice issued 8 employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह तुम्हारा देश नहीं, हमारा है’, ईरान पर बरसे लेबनानी राष्ट्रपति, हिजबुल्लाह के मिसाइलों हमलों से बढ़ा तनाव
Jun 06, 2026 | 11:11 AMदोस्ती की मिसाल: मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त का रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें
Jun 06, 2026 | 11:04 AMNEET Paper Leak: आरोपी मनीषा वाघमारे को नहीं मिलेगी जमानत! वर्टिगो बीमारी पर कोर्ट ने कह दी इतनी बड़ी बात
Jun 06, 2026 | 11:04 AMलालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
Jun 06, 2026 | 11:01 AMनागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार
Jun 06, 2026 | 11:00 AMमुंबई में सरकारी अस्पतालों की मेडिकल सप्लाई में बड़ा घोटाला, FDA की छापेमारी में 2.17 करोड़ की सामग्री जब्त
Jun 06, 2026 | 10:57 AMMade In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
Jun 06, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM











