- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Every Year One Lakh Youth Will Get Employment Cm Yogi Has Played Loan Will Be Available Without Interest
हर साल मिलेगा एक लाख युवाओं रोजगार…सीएम योगी ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगा लोन
सीएम योगी यूपी दिवस 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इसके तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
- Written By: अभिषेक सिंह

CM योगी (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का भले ही वक्त है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक चल दिया है।
सीएम योगी यूपी दिवस 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इसके तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। खास बात यह है कि युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
दिए गए 600 बिजनेस आइडियाज
सीएम योगी ने कई बार अपने भाषणों में इस बात का जिक्र किया है कि यूपी का युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनेगा। इसी के तहत यूपी दिवस पर देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत कर रहे हैं और 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराएंगे। अभियान में युवाओं को उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
यूपी: पहले योगी और फिर डिप्टी सीएम से मिले मोहन भागवत, 2027 का तानाबाना या मामला कुछ और? जानिए सब
2027 चुनाव से पहले UP में सियासी हलचल तेज, योगी-भागवत की 40 मिनट की मुलाकात और सेट हो गया एजेंडा
शंकराचार्य विवाद में अकेले पड़े योगी, दूसरे डिप्टी CM ने भी छोड़ दिया साथ? बृजेश पाठक के बयान से आया नया तूफान
योजना से संबंधित जानकारी https://msme.up.gov.in पर उपलब्ध है और उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार है। एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी के परिकल्पना के अनुसार यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका होगी।
ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ
अभियान के तहत कौशल प्रशिक्षित, न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को बिना ब्याज, बिना गारंटी लोन के लिए https://msme.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। इन आवेदन पत्रों को बैंकों को ऑनलाइन लोन स्वीकृत करने और वितरित करने के लिए भेजा जाएगा। बैंकों द्वारा ऑनलाइन लोन देने हुए लाभार्थी को देय ब्याज उपादान, मार्जिन मनी, उपादान, गारंटी फीस आदि ऑनलाइन मिलेगी। लाभार्थी को हर स्तर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आइडिया से लेकर गाइडेंस भी मिलेगा
एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित इस पोर्टल पर न केवल निःशुल्क करीब 400 परियोजना रिपोर्ट, बल्कि 600 बिजनेस आइडिया भी उपलब्ध है। विभिन्न परियोजनाओं की स्थापना और संचालन के बारे में विडियोज व एक्सपर्ट का गाइडेंस भी उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं को पोर्टल पर सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त कर लाभान्वित हुआ जा सकता है।
Every year one lakh youth will get employment cm yogi has played loan will be available without interest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PMमुस्लिम MLA की तारीफ में तराना…हिंदू नेताओं पर साधा निशाना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का BJP पर नया हमला
Feb 19, 2026 | 09:46 PMक्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PMवर्धा: 102 एम्बुलेंस चालकों की 23 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकती हैं आपातकालीन सेवाएं
Feb 19, 2026 | 09:46 PMआडगांव क्षेत्र के बली मंदिर के पास हुआ हादसा, पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल
Feb 19, 2026 | 09:45 PMT20 WC Super-8: भारत के ग्रुप में शामिल हुई दुनिया की सबसे खतरनाक टीमें, अब होगा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ का असली घमासान
Feb 19, 2026 | 09:44 PMरिलीज होते ही छाया ‘जस्टिन बीबर’, एल्विश यादव-ईशा मालवीय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, गाने को मिले इतने व्यूज
Feb 19, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














