पाकिस्तान का हर इंच अब ब्रह्मोस की रेंज में, राजनाथ सिंह बोले: ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था
Defence Minister Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत ऐसी है कि विजय हमारी आदत बन चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की पहुंच में है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Rajnath Singh in Lucknow: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में एक सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य ताकत उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां विजय एक आदत बन गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो बस भारत की क्षमताओं का एक छोटा सा नमूना यानी ट्रेलर था।
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अब भारत की सैन्य ताकत उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां विजय अब हमारे लिए छोटी घटना नहीं है, विजय हमारी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है।
विरोधी अब ब्रह्मोस से बच नहीं पाएंगे
उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की तत्परता और सटीकता की प्रशंसा करते हुए देश के विरोधियों को स्पष्ट चेतावनी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के विरोधी अब देश की मिसाइल क्षमताओं से बच नहीं सकते। पाकिस्तान को सीधा संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “देश को भरोसा है कि हमारे विरोधी अब ब्रह्मोस से बच नहीं पाएंगे। पाकिस्तान का हर इंच अब हमारी ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में है।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
राम मंदिर दान चोरी विवाद में सबसे बड़ी खबर! ट्रस्ट ने खुद CM योगी से की SIT जांच की मांग, सामने आएगा सच?
वाराणसी के दालमंडी में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने 20 जुलाई तक लगाई रोक
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइलों की खेप को दिखाई हरी झंडी
रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के ब्रह्मोस एयरोस्पेस केंद्र में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम का निर्माता है।
ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ की घटनाएं भारत की सैन्य क्षमताओं का केवल एक छोटा सा नमूना हैं। उन्होंने इसे एक ‘ट्रेलर’ बताते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था”। उन्होंने पाकिस्तान को यह एहसास कराने के लहजे में कहा, “उस ट्रेलर ने ही पाकिस्तान को यह एहसास करा दिया कि अगर भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, तो मुझे इस बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, UP सरकार के कर्मचारियों के चेहरे …
राजनाथ सिंह ने केंद्र की उपलब्धियां साझा करते हुए बताया कि ब्रह्मोस टीम ने केवल एक महीने में दो देशों के साथ लगभग 4,000 करोड़ रुपये के करार किए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले वित्तीय वर्ष से ब्रह्मोस की लखनऊ यूनिट का टर्नओवर लगभग 3,000 करोड़ रुपये होगा। इससे प्रति वर्ष 5,000 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह होगा। उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि लखनऊ आने वाले वर्षों में ज्ञान का केंद्र और रक्षा प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनेगा।
