Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहराइच हिंसा और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में दो आरोपियों का एनकाउंटर, सरफराज और तालीम को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 17, 2024 | 05:19 PM

पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी सरफराज व तालिब (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। आज पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें ट्रैक किया गया। एनकाउंटर में घायल हुए आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ ​​रिंकू और तालीम हैं। एनकाउंटर को लेकर पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

मामले में एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो को एनकाउंटर में गोली लगी है। मामला नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास का है। वहीं घायल आरोपियों का इलाज करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के डॉक्टर ने बताया कि दोनों के पैर में गोली लगी है। एक दाएं पैर में और एक बाएं पैर में। गोली निकलने का प्वाइंट नहीं मिला है। गोली अंदर ही फंसी हुई है। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कृपया अफवाह न फैलाएं। बहराइच एनकाउंटर में कोई मौत नहीं हुई है। पत्रकार @SachinGuptaUP जी की ये पोस्ट देखें – बहराइच में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, ”एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। गोली पैर के अंदर ही फंसी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।… pic.twitter.com/lhv5GccJEI — Krishna Kant (@kkjourno) October 17, 2024

यह भी पढ़ें:- बहराइच हिंसा में 52 दंगाई गिरफ्तार, मोबाइल-इंटरनेट सेवा अब भी ठप, उपद्रवियों के खिलाफ सीएम योगी की सख्ती

सम्बंधित ख़बरें

UP में एक और तीन तलाक, दहेज नहीं मिलने पर तीन बार बोला तलाक और खत्म कर दी शादी

उत्तर प्रदेश को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम? सूबे की सियासी फिजाओं में गूंजा नया समीकरण, VIDEO में समझें कहानी

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में रामगोपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम- मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ ​​सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद, और मोहम्मद अफजल है। पुलिस टीम जब पहले दोनों की दी गई सूचना पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने गई तो उन्होंने वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी की बेटी का दावा

इस बीच अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है। रुखसार ने कहा कि कल शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, तालीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ उठा ले गई। मेरे पति और मेरे देवर को भी उठा लिया गया है। हमें डर है कि कहीं मुठभेड़ में उनकी हत्या न कर दी जाए। बताया जा रहा है कि ये आरोपी बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर राम गोपाल पर गोली चलाई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अब्दुल हमीद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं। जहां कुछ देर बाद राम गोपाल को गोली मार दी गई।

यह भी पढ़ें:-  बहराइच में उपद्रवियों पर सीएम योगी की सख्ती, जुटाई जा रही मुकदमों की डिटेल

आपको बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा रविवार शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस में शामिल थे। यह जुलूस जब महराजगंज बाजार में एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई। इसी बीच एक घर की छत पर राम गोपाल को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

Encounter of sarfaraz and talib in the case of bahraich violence and murder of ram gopal mishra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 05:02 PM

Topics:  

  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.