-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Strictness On Miscreants In Bahraich Details Collected
बहराइच में उपद्रवियों पर सीएम योगी की सख्ती, जुटाई जा रही मुकदमों की डिटेल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बहराइच की घटना के बाद सीएम योगी ने उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश, गृह सचिव संजीव गुप्ता, एडीजी जोन गोरखपुर, आईजी रेंज, डीआईजी, और मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण सुशील ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( फोटो क्रेडिट- X)
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति और लगातार मॉनीटरिंग की वजह से बहराइच की स्थिति को कुछ ही घंटों में नियंत्रित कर लिया गया। एक साजिश के तहत वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन सीएम योगी के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर स्थिति को काबू में कर लिया।
बहराइच की स्थिति पर सीएम की निगरानी
सोमवार को बहराइच में शांति बहाल कर दी गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की कई टीमें लगातार उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस की कड़ी नजर है। सीएम योगी की सख्ती का ही नतीजा है कि उपद्रवियों को कुछ ही घंटों में बेदम कर दिया गया।
बहराइच की घटना के बाद सीएम योगी ने उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश, गृह सचिव संजीव गुप्ता, एडीजी जोन गोरखपुर, आईजी रेंज, डीआईजी, और मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण सुशील ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
गोरखपुर में सीएम योगी ने किया अक्षय पात्र की मेगा किचन का उद्घाटन, अब रोज़ 1 लाख बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
9 सेक्टरों में बंटा बहराइच, अधिकारी कर रहे मॉनीटरिंग
घटनास्थल को नौ सेक्टरों में विभाजित कर वहां पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इन सभी सेक्टरों में दो शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, प्रभावित इलाकों में नौ बैरियर लगाकर वहां आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। स्थिति पर काबू पाने के बाद उपद्रवियों की धरपकड़ और तेज कर दी गई है।
कंट्रोल रूम और राहत किट की व्यवस्था
बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए प्रधान, कोटेदार, लेखपाल, और सचिवों की तैनाती की गई है, जो लगातार गांववासियों से बातचीत कर रहे हैं। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिससे लोगों को सहायता मिल रही है। प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान की गई हैं और राजस्व टीम द्वारा नुकसान का सर्वेक्षण जारी है ताकि प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जा सके। इसके साथ ही इलाकों में साफ-सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
उपद्रवियों की तलाश जारी, 52 गिरफ्तार
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान और धरपकड़ के लिए एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस टीमों को लगाया गया है। उपद्रवियों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की डिटेल जुटाई जा रही है। पूरे शहर में फोर्स की गश्त जारी है और कुछ संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि अब तक 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनमें से सोमवार और मंगलवार को 26-26 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया। संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों की निगरानी में गश्त की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूरे शहर में शांति बहाल हो चुकी है और दिनचर्या सामान्य रूप से चल रही है। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है ताकि कोई अफवाह न फैले और शांति व्यवस्था कायम रह सके।
यह भी पढ़ें – योगी सरकार ने राशन कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज
Cm yogi strictness on miscreants in bahraich details collected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: इबोला वायरस को लेकर भारत में हाई अलर्ट! इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च
Jun 27, 2026 | 10:21 AMअलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 27, 2026 | 10:16 AMठाणे में जल संकट पर विधान परिषद में गूंजा मुद्दा, बढ़ती आबादी के बीच दो नए बांध बनाने की तैयारी
Jun 27, 2026 | 10:14 AMDonald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी, डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा 100% कर
Jun 27, 2026 | 10:11 AMगोंदिया जिला अस्पताल के आसपास तंबाकू विरोधी अभियान, 15 लोगों पर कार्रवाई; 2,400 रूपय का जुर्माना
Jun 27, 2026 | 10:08 AMठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
Jun 27, 2026 | 09:55 AMCocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर
Jun 27, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














