DIOS साहब लुटा रहे थे सरकारी खजाना, 27 कर्मचारियों को दे रहे थे अवैध वेतन, नप गए शिक्षा अधिकारी
उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। घाला मेला, गड़बड़ियां और अनियमिताएं आए दिन सामने आ रही हैं। अब एक और मामला अवैध नियुक्ति और अवैध वेतन देने का मामला सामने आया है।
- Written By: साक्षी सिंह
जिला कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
बलिया: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। घाला मेला, गड़बड़ियां और अनियमिताएं आए दिन सामने आ रही हैं। अब एक और मामला अवैध नियुक्ति और अवैध वेतन देने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के चार विद्यालयों के 27 शिक्षकों और कर्मचारियों को अवैध वेतन भुगतान करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि निलंबित अधिकारी रमेश सिंह वर्तमान में मऊ में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के पद पर कार्यरत हैं। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्त ने शनिवार को बताया कि बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे रमेश सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ केस! विवादित बयान पर FIR दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
UP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह ने 17 अक्टूबर 2023 को शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें बताया गया था कि बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे रमेश सिंह द्वारा जिले में संस्कृत सहायता प्राप्त विद्यालयों और संलग्न प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का अनुमोदन करते हुए वेतन भुगतान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-तिरूपति लड्डू विवाद पर अमूल ने दी सफाई, कहा- मंदिर को कभी नहीं किया घी सप्लाई
रिपोर्ट में चार संस्कृत सहायता प्राप्त विद्यालयों के 27 शिक्षकों और कर्मचारियों को अवैध वेतन भुगतान करने का विशेष रूप से उल्लेख है। इस रिपोर्ट के आलोक में रमेश सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच का आदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत जून में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह का तबादला मऊ में इसी पद पर कर दिया गया था।
