देव दीपावली पर काशी में अद्भुत नजारा, 15 लाख दीयों से जगमगाई काशी, CM योगी ने नमो घाट से की शुरुआत
Dev Deepawali in Kashi: देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 15 लाख दीयों से बाबा विश्वनाथ की नगरी जगमगा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
देव दीपावली पर काशी में अद्भुत नजारा, 15 लाख दीयों से जगमगाई काशी, CM योगी ने नमो घाट से की शुरुआत
Dev Deepawali in Varanasi: उत्तर प्रदेश के काशी में बुधवार शाम एक अद्भुत और दिव्य दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया। गंगा तट से लेकर सामने घाट तक लाखों दीयों की टिमटिमाती रोशनी ने पूरे शहर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। देव दीपावली के इस अवसर पर काशी के गंगा घाटों पर भव्य नजारा था, जहां दीयों की रोशनी में घाट जगमगा रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दिव्य नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।
काशी में देव दीपावली उत्सव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। गंगा तट पर जगमगाते दीपों की सुंदर छटा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और आतिशबाजी ने इस दिव्य वातावरण को और भी मोहक बना दिया। गंगा तट पर सजे लाखों दीपों की रोशनी ने हर किसी को अद्भुत अनुभूति दी। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी भी इस भव्यता और दिव्यता से अभिभूत नजर आए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य सजावट
देव दीपावली के अवसर पर अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक के 84 घाटों को लाखों दीयों से सजाया गया था। गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय संगीत, और आतिशबाज़ी ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। नगर निगम और स्वच्छता कर्मियों ने घाटों की सफाई और सजावट में विशेष योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
भक्तों का सैलाब और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देव दीपावली पर काशी के सभी घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्सी घाट, दशाश्वमेध, शीतला घाट, नमो घाट और सामने घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के चरणों में दीप अर्पित किए। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। घाटों पर अब कदम रखने तक की जगह नहीं बची थी, और वातावरण में भक्ति और उल्लास की एक अनूठी महक थी।
