-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Railway Locha Gang Back Orange Selling On Tracks Rpf
नागपुर के रेलवे ट्रैक पर लौटे अपराधी! ‘लोचा गैंग’ ने बदला धंधा, RPF बेखबर, सुरक्षा पर गंभीर सवाल
- Written By: प्रिया जैस
Central Railway Nagpur: नागपुर में अपनी वायरल रील से मशहूर हुआ ‘लोचा गैंग’ फिर एक बार चर्चा में आ गया है। लोचा गैंग ने अपना धंधा बदल लिया है लेकिन RPF बेखबर है।

ट्रैक पर बेच रहे संतरा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: करीब 4 महीने पहले दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत मोतीबाग परिसर से लगे रेलवे ट्रैक पर दादागिरी वाली रील बनाकर वायरल होने वाली गैंग के सदस्य अब पटरियों के किनारे बैठकर पॉलीथिन में संतरों की पैकिंग कर बेच रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इलाका बदलकर मध्य रेल नागपुर मंडल में एंट्री ले ली है।
ज्ञात हो कि जून माह में इंस्टाग्राम पर ‘लोचा भाई’ नाम के एकाउंट पर इनकी दादागिरी वाले वीडियो वायरल हो रहे थे। इस गैंग के सरगना पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पटरी पार करना या यहां किसी प्रकार की बाधा या उत्पात मचाना दंडनीय अपराध है। रेलवे सुरक्षा बल को इस वीडियो की भनक तक नहीं थी।
सीआईबी को खबर तक नहीं
‘नवभारत’ में खबर छपने के बाद आरपीएफ एक्टिव हुआ। हालांकि कार्रवाई के नाम पर नतीजा शून्य ही रहा। अब इस आपराधिक गैंग के सदस्य डंके की चोट पर अवैध रूप से पटरियों के किनारे संतरे बिकवा रहे हैं। दूसरी ओर, रेलवे सुरक्षा बल और उसकी अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) को खबर तक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-अजनी स्टेशन बने चोरों का फेवरेट डेस्टिनेशन! महिला यात्री के गहने ले उड़ा बाइक सवार चोर
Nagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Nagpur Station Flyover Update: जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर सरकार से लिखित जवाब तलब, हाई कोर्ट में सुनवाई स्थगित
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
कुछ दिन पहले ही IG ने किया था दौरा
देश के संवेदनशील नागपुर स्टेशन के पास पटरियों पर अपराधियों का जमावड़ा आरपीएफ की सुरक्षा-व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पिछले सप्ताह ही मध्य रेल जोन के रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक (आईजी) विवेक सागर एक दिन के नागपुर दौर पर आये थे। इस दौरान उन्होंने मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा भी।
उन्हें सब ओके-ओके ही बताया गया। हालांकि ऐसा है नहीं। उल्लेखनीय है कि आरपीएफ की खुफिया शाखा सीधे तौर पर आईजी को रिपोर्ट करती है। ऐसे में खुफिया शाखा की नाकामी का श्रेय किसे दिया जायेगा, यह सोचने वाली बात है।
यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
उल्लेखनीय है कि 4 माह पहले पटरियों पर दादागिरी भरी वायरल रील की खबर सार्वजनिक होते ही एसईसीआर और मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में एक्शन के दावे किये गये। काफी देर तक मामला दोनों मंडलों की सीमा में उलझा रहा (जैसा की आमतौर पर होता है)।
सोशल मीडिया पर एकाउंट समेत सारी जानकारी उपलब्ध होने के बाद भी न तो लोचा को पकड़ा गया, न ही रील में शामिल उसकी गैंग को। नतीजा आज सामने है कि इसी गैंग के सदस्य पटरियों के किनारे ही संतरे बेचने लगे हैं। पटरियों के किनारे ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों का जमावड़ा रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में लाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें – आचार संहिता से पहले महाराष्ट्र सरकार ने खोला पिटारा, एक ही दिन में लिए ये 21 बड़े फैसले
बेअसर RPF एक्ट की धारा 145, 147
- रेलवे में इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल एक्ट बनाया गया है।
- इसके तहत पटरियों को पार करना धारा 147 के तहत दंडनीय अपराध है।
- वहीं धारा 145 में पटरियों पर किसी प्रकार की बाधा या उत्पात मचाना भी अपराध है।
- लोचा के वायरल वीडियो में दोनों ही स्थिति साफ नजर आई थी।
- इसके बावजूद आज तक एसईसीआर आरपीएफ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
- साफ है कि पूरे मामले में आरपीएफ एक्ट की दोनों ही धारायें बेअसर रहीं।
- दोनों मंडलों का आरपीएफ चाहता हो तो इस रील का जवाब कड़ी कार्रवाई के वीडियो से देकर ऐसे लोगों के मन में डर बना सकता था।
- आरपीएफ की कार्रवाई न होने से इसी गैंग के लोग अब पटरियों के किनारे अवैध धंधे करने लगे हैं।
- नतीजा सामने है कि अब एरिया बदलकर आरपीएफ को खुला चैलेंज किया जा रहा है।
Nagpur railway locha gang back orange selling on tracks rpf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














