Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
Hafiz Saeed Accused: एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले की पूरक चार्जशीट में हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। पाकिस्तान की साजिश और लश्कर-टीआरएफ की भूमिका का भी खुलासा हुआ है।
- Written By: अमन मौर्या
हाफिज सईद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
NIA Supplementary Chargesheet On Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पूरक चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। हाफिज सईद, लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) का प्रमुख और संस्थापक बताया जाता है।
सोमवार को NIA ने जम्मू स्थित विशेष अदालत में यह पूरक चार्जशीट दाखिल की। इसमें हाफिज सईद पर व्यक्तिगत रूप से और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के प्रमुख के तौर पर आरोप लगाए गए हैं।
1,597 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल
एजेंसी के अनुसार, हाफिज सईद पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित पीएम नरेंद्र मोदी का लेख, 125वीं जयंती पर खोले इतिहास के अनकहे पन्ने
यह पूरक चार्जशीट 1,597 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट के बाद दाखिल की गई है। इसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और एनआईए द्वारा की गई वैज्ञानिक जांच और मौके से जुटाए गए सबूतों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
पहली चार्जशीट में साजिद जट्ट था आरोपी
इससे पहले, 15 दिसंबर 2025 को एनआईए ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट को आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही जुलाई 2025 में ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान मारे गए तीन आतंकियों और दो गिरफ्तार आरोपियों को भी मामले में शामिल किया गया था। जांच एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ को भी इस हमले की योजना बनाने, उसे समर्थन देने और उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार बताया था।
यह है पूरा मामला
बता दें, 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने धर्म के आधार पर निशाना बनाकर 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पहलगाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दिया था।
ये भी पढ़ें- प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
एनआईए अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पाकिस्तान की उस साजिश का पता लगाने की कोशिश में है, जिसके तहत सीमा पार से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
