मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
Brajesh Pathak: उपमुख्यमंत्री मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ब्रजेश पाठक, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Brajesh Pathak Plane Technical Fault: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को एक बड़े विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। उपमुख्यमंत्री मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ गई।
बता दें कि विमान जैसे ही रनवे पर टेक-ऑफ के लिए तैयार हुआ, उसका बायां इंजन अचानक फेल हो गया और इंजन बंद होते ही उसमें से धुआं निकलने लगा। मंजर देख पायलट और ग्राउंड स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए।
बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम
बता दें कि एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए विमान को घेर लिया और ब्रजेश पाठक सहित सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अब सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
एक महीने में दूसरी बार टला हादसा
ऐसा पहली बार नहीं है जब डिप्टी सीएम के हवाई सफर में बाधा आई हो। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी एक बड़ी घटना हुई थी। मई महीने की शुरुआत में दिल्ली से लखनऊ आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का विमान भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आ गया था।इस दौरान खराब दृश्यता और तूफान की वजह से पायलट को विमान भोपाल डाइवर्ट करना पड़ा था, जिससे डिप्टी सीएम कई घंटों की देरी से लखनऊ पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
तकनीकी जांच के आदेश
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने तत्काल विमान की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद इंजीनियरों की एक टीम इंजन फेल होने के कारणों का पता लगा रही है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि VVIP मूवमेंट से पहले विमान की रूटीन चेकिंग में यह खराबी पकड़ में क्यों नहीं आई?
