Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM योगी के इस फैसले से दिल्ली का सियासी पारा हुआ हाई, AAP सांसद ने यूपी सरकार को दिया चैलेंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के सख्त आदेश जारी किए हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 30, 2025 | 09:47 PM

संजय सिंह, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : सीएम योगी के एक फैसले से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। यूपी ही नहीं बल्कि अब इसका असर दिल्ली में भी देकने को मिलने लगा है। बता दें, आप सांसद संजय सिंह ने रविवार, 30 मार्च को रामनवमी के दौरान धार्मिक स्थलों के पास मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की आलोचना की, उन्होंने सवाल किया कि प्रतिबंधों के बावजूद शराब की दुकानें, केएफसी और मैकडॉनल्ड्स क्यों खुले हैं।

आप सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, उन्होंने पूछा कि मांस की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद ऐसी दुकानें क्यों चलती रहती हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने क्या कहा?

संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “योगी आदित्यनाथ को इसमें दो और बातें जोड़नी चाहिए। आस-पास की शराब की दुकानें और रेस्तरां जहां मांस बेचा जाता है, उन्हें भी बंद कर देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में राजमार्गों पर 500 मीटर के भीतर आपको मंदिर, केएफसी, मैकडॉनल्ड और कई दुकानें मिलेंगी। आपको सभी दुकानें बंद कर देनी चाहिए। शराब की दुकानें, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स क्यों खुली रहनी चाहिए?”

योगी सरकार ने जारी किया है कार्रवाई आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों और नगर आयुक्तों को अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

योगी सरकार ने 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों के पास अवैध पशु वध और मांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों के नेतृत्व में जिला स्तरीय समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों में पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के दिन पशु वध और मांस बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाएगा।

इस नियम के तहत होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और 2011 के तहत योगी सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार चैत्र रामनवमी मनाने के लिए भव्य योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों के मंदिरों में हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस का 24 घंटे का अखंड पाठ आयोजित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर सभी जिलों में श्री रामचरितमानस का 24 घंटे का अखंड पाठ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।” इस पहल का उद्देश्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना है, जिससे भक्तों को दिव्य अनुभव सुनिश्चित हो सके। पाठ 5 अप्रैल को शुरू होगा और 6 अप्रैल को समाप्त होगा, जो श्री रामनवमी के उत्सव के साथ मेल खाता है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए, राज्य भर के मंदिरों में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा है कि 05 अप्रैल की दोपहर से प्रारम्भ होने वाले अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्री रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात सभी जिलों में मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।

Delhi political temperature rrises due to decision of cm yogi aap mp challenge up government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 09:47 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Sanjay Singh
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

2

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ता, मानते हैं दूसरा घर

3

पूजा पाल पर एक्शन का 2027 से कनेक्शन, सपा को सेफ जोन में ले जा रहे अखिलेश

4

UP News: जवान की पिटाई पर एक्शन-ए-NHAI…टोल प्लाजा पर ठोका 20 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.