राजा भैया ने की शस्त्र पूजा, एक साथ इतने हथियार देख चौंधियाए लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Raja Bhaiya के शस्त्र पूजन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 200 से ज्यादा हथियार दिखे। उनकी पत्नी भानवी पहले ही उनपर अवैध हथियार रखने और हत्या की साजिश का आरोप लगा चुकी हैं जिससे मामला और गंभीर हो गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हथियारों की पूजा करते राजा भैया, फोटो- सोशल मीडिया
Raja Bhaiya Latest Video: विजय दशमी पर उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) का शस्त्र पूजन करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में उनके राजभवन की एक बड़ी मेज पर 200 से अधिक हथियार सजे हुए नजर आ रहे हैं।
धार्मिक परंपरा के नाम पर किया गया यह पूजन अब राजनीतिक और कानूनी विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। खासकर तब जब उनकी पत्नी ने उन पर अवैध हथियार रखने का गंभीर आरोप लगाया है।
राजभवन में शस्त्र पूजन की है परंपरा
राजा भैया हर साल विजयादशमी पर अपने बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन करते हैं। इस बार भी उन्होंने वही परंपरा निभाई, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जिस तरह हथियारों का “प्रदर्शन” हुआ, उसने सबका ध्यान खींचा। वीडियो में बंदूकें, रायफल और अन्य हथियारों की लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है, जो एक बड़ी टेबल पर सजी हुई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की कुंडा स्थित बेंती कोठी में राजपूती शान के साथ शस्त्र पूजन हुआ। शस्त्र पूजन वीरता और कुल गौरव की जीवंत परंपरा है।राजा भैया ने कहा – शास्त्र केवल राह दिखाते हैं, परंतु रक्षा सदैव शस्त्र ही करते हैं।शस्त्र ही वह धरोहर हैं, जिनसे धर्म, संस्कृति… pic.twitter.com/66BFNR93WD — The Thakur Force (@thethakurforce) October 2, 2025
पत्नी के गंभीर आरोपों ने बढ़ाया विवाद
इस वीडियो के सामने आने से पहले ही राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने उन पर आरोप लगाया था कि उनके पास अवैध और प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का जखीरा है। उन्होंने यहां तक कहा कि राजा भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। उन्होंने इस शिकायत को गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंचाया, जिसके बाद मामला गंभीरता से लिया जा रहा है।
फिलहाल, स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक और सामाजिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या इतने सारे हथियार लाइसेंसी हैं, और क्या इनकी जांच होगी? विशेष रूप से तब, जब पहले से ही आरोप लगाए जा चुके हैं।
राजा भैया की सफाई और बरेली हिंसा पर बयान
विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में राजा भैया ने बरेली हिंसा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बरेली में अराजकता थी और उसका “अच्छे से इलाज” किया जा रहा है। “आई लव मोहम्मद” जैसे नारों पर उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपने ईष्ट की पूजा करने की स्वतंत्रता है, और इसमें कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना चीफ का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के 300 KM अंदर घुसकर किया हमला
राजनीति से लेकर पारिवारिक कलह तक
राजा भैया का यह वीडियो और उस पर हो रही चर्चाएं सिर्फ धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं हैं। यह मामला अब एक पारिवारिक विवाद, राजनीतिक छवि, और कानूनी जाँच के त्रिकोण में फंसता दिख रहा है। जहां समर्थक इसे धार्मिक रीति बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे हथियारों के प्रदर्शन और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं।
