46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
Vijay Mishra: अदालत ने पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद के साथ-साथ एक लाख रुपये की जुर्माने की सजा सुनाया है। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी दोषी माना गया है।
- Written By: मनोज आर्या
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vijay Mishra sentenced to life imprisonment: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बाहुबली नेता और पूर्व विधायक विजय मिश्रा को हत्या से संबंधित 46 साल पुराने केस में एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान किया है। अदालत ने विजय मिश्रा समेत चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और सभी को एक-एक लाख रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं, आईपीसी की धारा 307 में 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा
अदालत ने पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद के साथ-साथ एक लाख रुपये की जुर्माने की सजा सुनाया है। इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी- जीत नारायण, बलराम मिश्रा और संतराम मिश्रा के लिए भी सजा सुनाया है। गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीनों अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद और एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा का ऐलान किया है। विशेष अदालत के जज योगेश कुमार तृतीय ने सुजा सुनाई है। कोर्ट ने कल चारों आरोपियों को दोषी ठहराया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा मामला 11 फरवरी, 1980 से जुड़ा हुआ है। जहां कचहरी परिसर में 35 साल के प्रकाश नारायण पांडेय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रकाश के घरवालों ने कर्नलगंज थाने में गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज करवाया था। पूर्व विधायक और बाहुबली नेता विजय मिश्रा पहले से ही उत्तर प्रदेश के आगरा जेल में कैद हैं, वहीं तीनों अन्य आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए थे। विशेष अदालत के फैसले के बाद इन आरोपियों को फिर से हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव की मौत का क्या है असली सच? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी वजह
कोर्ट परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम
इस मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली विजय मिश्रा को कोर्ट परिसर में लाया गया था। स्पेशल कोर्ट के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद प्रकाश नारायण पांडेय के परिवार में खुशी है। परिवारवालों का कहना है कि लंबे समय के बाद हमें इंसाफ मिला है।
