-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cough Syrup Case Sp Link Emerges Mafia And Big Faces Under Scanner
कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा: सपा से भी निकला कनेक्शन…माफिया सहित कई बड़े नामों पर कसेगा शिकंजा
- Written By: अभिषेक सिंह
Uttar Pradesh News: यूपी में अवैध कप सिरफ तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि शुभम ने कंपनी को भुगतान करने के लिए इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कहां से किया।

सांकेतिक तस्वीर- कफ सिरप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cough Syrup Case: ड्रग मिले कफ सिरप मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्य आरोपियों में से एक शुभम जायसवाल द्वारा 100 करोड़ रुपये के कफ सिरप की खरीद के मामले में जांच शुरू कर दी है। शुभम ने दिल्ली की कंपनी एबॉट फार्मास्युटिकल्स कफ सिरप की यह खेप खरीदी थी। जिसे विभोर राणा ने न बिकने की वजह से कंपनी को वापस कर दिया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि शुभम ने कंपनी को भुगतान करने के लिए इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कहां से किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले एक माफिया की भूमिका जांच के दायरे में है।
जांच के दायरे में माफिया की भूमिका
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ड्रग्स मिले कफ सिरप मामले में माफिया की भूमिका की गुपचुप तरीके से जांच कर रहा है। जांच एजेंसी माफिया की संपत्तियों और बैंक खातों पर कड़ी नज़र रख रही है। उनका 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत वाला आलीशान घर भी ईडी अधिकारियों के लिए जांच का विषय बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात
Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग
ओद्यौगिक विरासत लाल इमली के घड़ी की सुइयां हुईं गायब; प्रबंधक ने दी तहरीर, वस्त्र मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
70 से ज़्यादा बैंक खातों की जांच
दूसरी ओर शुभम जायसवाल और उसके करीबी रिश्तेदारों के 70 से ज़्यादा बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि कफ सिरप की तस्करी से हुई कमाई के पैसे का पता लगाया जा सके। इनमें से कुछ खातों को संदिग्ध लेन-देन के कारण आरोपी पहले ही फ्रीज कर चुके हैं। ईडी अधिकारी अब संबंधित बैंकों से इन खातों में जमा फंड की जानकारी हासिल करेंगे।
कफ सिरप कांड में सपा कनेक्शन
जांच में यह भी पता चला है कि शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स का ड्रग लाइसेंस और जीएसटी नंबर, जिसका इस्तेमाल अरबों रुपये के कफ सिरप की तस्करी के लिए किया गया था, एक सपा नेता के भाई के दो मोबाइल नंबरों पर रजिस्टर्ड हैं।
यह भी पढ़ें: ‘धूल चेहरे पर, इल्जाम दूसरे पर…’ कोडीन कांड में योगी-अखिलेश की ‘शायराना’ जंग, शायरी से वार-पलटवार
सूत्रों के मुताबिक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सपा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रवि यादव के भाई मिलिंद यादव का है। वाराणसी के रहने वाले मिलिंद पर शैली ट्रेडर्स के साथ मिलकर कफ सिरप की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। मिलिंद को सपा कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है।
Cough syrup case sp link emerges mafia and big faces under scanner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













