Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने से भी महंगा आम! सिक्योरिटी में भाला लेकर मुस्टंडे तैनात, जानिए क्या है ‘मियाजाकी’ की खासियत?

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के गांव बबियांव में इन दिनों एक विशेष किस्म का आम चर्चा में है। इंटरनेशनल मार्केट में इस आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 01, 2025 | 08:56 PM

मियाजाकी आम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: अगर हम आपसे यह कहें कि एक ऐसा आम है जिसे केवल एलन मस्क, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे लोग ही खा सकेंगे तो आप मुझ पर बरस पड़ेंगे। अगर हम यह कहें कि एक ऐसा आम है जिसकी कीमत 2 से तीन लाख प्रति किलो है तो आप मुझे बुरा भला कहने लगेंगे। अगर यह कहें कि आम को वीवीआईपी सिक्योरिटी मिली है तो हो सकता है आप मुझे मारने के लिए खोजने लगें। लेकिन यह सच है!

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के गांव बबियांव में इन दिनों एक विशेष किस्म का आम चर्चा में है। इस आम को जापान का सबसे मशहूर और विश्व की सबसे महंगी प्रजाति ‘मियाजाकी आम’ कहा जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है। बबियांव शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने इसे जापान से लाकर अपने खेत में उगाया है और अब इसमें पहली बार फल लगने लगे हैं।

क्या है ‘मियाजाकी’ की खासियत?

शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2021 में पुणे की एक कंपनी से यह पौधा मंगवाया था। छह महीने की विशेष देखभाल के बाद पौधा लगाया गया और करीब दो साल में इसमें फल लगने लगे हैं। मियाजाकी आम का रंग सूर्योदय के समय की लालिमा जैसा होता है और इसका आकार अंडाकार होता है। यह न सिर्फ अपने स्वाद बल्कि विटामिन और खनिजों की उच्च गुणवत्ता के लिए भी प्रसिद्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य

24 घंटे होती है कड़ी निगरानी

इसकी अनूठी खूबियों और ऊंची कीमत को देखते हुए शैलेंद्र ने इस आम की 24 घंटे निगरानी के लिए दो सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उनका कहना है कि जापान के आमों में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वे यहां भी पाए जाते हैं या नहीं, इसके लिए परीक्षण किए जाएंगे। अगर नतीजे सकारात्मक रहे तो किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

खत्म हो जाएगा अंसारी परिवार का सियासी वजूद! योगी के चक्रव्यूह से निकल पाना नामुमकिन, अब्बास के बाद उमर की राह भी मुश्किल

शैलेंद्र के पास फिलहाल मियाजाकी आम के 120 पौधे तैयार हैं और वे इन्हें 1000 रुपये प्रति पौधे की दर से बेचने की योजना बना रहे हैं। इस अद्भुत आम को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी विजय रघुवंशी ने शैलेंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वाकई एक सपना साकार कर दिखाया है।

Costliest miyazaki mango in varanasi high security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 08:52 PM

Topics:  

  • Mango Season
  • Uttar Pradesh News
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.