Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस

Firozabad Mayor: फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। कर्मचारियों ने संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:05 PM

मेयर कामिनी राठौर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Firozabad Mayor Kamini Rathore: फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन और सफाईकर्मियों के बीच चल रही खींचतान उस समय खुलकर सामने आ गई, जब भाजपा की मेयर कामिनी राठौर शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकलीं। निरीक्षण के दौरान उनकी मुलाकात सफाईकर्मियों के यूनियन लीडर और कर्मचारियों से हुई, जहां सफाई व्यवस्था को लेकर तीखी बहस देखने को मिली।

“आखिर किस बात की तनख्वाह लेते हो?”

शहर में गंदगी और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मेयर कामिनी राठौर ने सफाईकर्मियों से सवाल किया, “आखिर किस बात की तनख्वाह लेते हो?” मेयर के इस सवाल के बाद मौके पर मौजूद सफाईकर्मियों में भी नाराजगी दिखाई दी और यूनियन लीडर ने तत्काल इसका जवाब दिया।

यूनियन लीडर ने कहा, “दीदी, इसका जवाब हमसे नहीं बल्कि अपने अधिकारियों से पूछिए। पिछले डेढ़ साल से सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों को कोई आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। न तो झाड़ू मिली है, न पोंछा और न ही अन्य जरूरी उपकरण। सफाईकर्मी अपनी जेब से सामान खरीदकर शहर की सफाई करने को मजबूर हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO

स्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO

मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026: लाखों श्रद्धालुओं के लिए 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का होगा संचालन

यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल

सफाईकर्मियों ने सुनाई अपनी समस्याएं

यूनियन प्रतिनिधि का कहना था कि कई बार अधिकारियों के समक्ष यह समस्या उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सफाईकर्मियों के अनुसार, संसाधनों की कमी के बावजूद कर्मचारी लगातार शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास कर रहे हैं।

सफाईकर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद मेयर का रुख भी कुछ नरम पड़ता दिखाई दिया और उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेने के संकेत दिए। इसके बाद वह निरीक्षण को आगे बढ़ाते हुए अन्य क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गईं।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों के यूनियन लीडर के बीच हुई बातचीत और बहस साफ तौर पर सुनी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की ओर से तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

Firozabad mayor heated exchange sanitation workers cleanliness goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:05 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.