कांग्रेस नेता अजय राय का PM मोदी पर हमला, राफेल को नींबू-मिर्ची बांधकर रखने के लिए खरीदे हैं क्या?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीएम मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राफेल को कब इस्तेमाल करेंगे, क्या उसपर नींबू-मिर्च लटकाकर रखे रहेंग।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
अजय राय का राफेल को लेकर पीएम मोदी पर कमेंट
वाराणसी: पहलगाम हमले को लेकर देश भर में उबाल है। ऐसे में हर तरफ पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने और आतंकियों के खात्मे को लेकर जनता और राजनेता सवाल उठा रहे हैं। सभी का एक ही सवाल है कि कश्मीर में सैन्य बल बढ़ाया जा रहा है आखिर कब पहलगाम आतंक का बदला लिया जाएगा। इस दिशा में कांग्रेस-सपा, आप आदि दल भाजपा को घेर रहे हैं। इसी दिशा में अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी पर राफेल को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि पहलगाम पर इतना बड़ा हमला हुआ है, पाकिस्तान के खिलाफ कब एक्शन लेंगे, राफेल को क्या नींबू-मिर्ची बांधकर रखने के लिए खरीदा था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर और बढ़ते अपराध को लेकर मुखर थे। इस दौरान उन्होेंने पहलगाम हमले को लेकर भी दुख जताया। कहा कि हमले के बाद से देश में उबाल है। आतंकियोें को खत्म करने की आवाज उठाई जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की मांग की जा रही है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री लड़ाकू विमानों को बस शोपीस बनाकर रखे हुए हैं।
राफेल से नींबू-मिर्ची उतारने का समय है ये
अजय राय ने पहलगाम हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि आप कह रहे हैं कि कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी तो दीजिए। पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान को कब सबक सिखाया जाएगा। पाकिस्तान की सैन्य ताकत भारत के मुकाबले कुछ भी नहीं है। फिर किस बात का इंतजार है। इतना पैसा खर्च कर राफेल को किस लिए लाए हैं। उस पर नींबू-मिर्ची लटकाकर खड़ा रखने के लिए। उसे बस यूं ही शो पीस बनाकर रखना है या वार भी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहलगाम घटना देश की अस्मिता पर हमला
पहलगाम में हुई घटना देश की अस्मिता पर हमला है। आतंकियों ने जिस बर्बरता और दुस्साहस के साथ धर्म पूछकर सैलानियों को मौत के घाट उतारा है वह खून खौला देने वाला है। हमले में जितने भी लोग मारे गए हैं हम सभी उन पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति दे। सरकार से बस यही मांग है कि पहलगाम आतंकियों और इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन सभी को कड़ी सजा दी जाए।
