Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देशभर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

PM Modi on New Year: साल 2026 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर साल 2026 का आगाज कर रहे हैं। इस बीच PM मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 01, 2026 | 08:08 AM

अखिलेश यादव, पीएम मोदी, राहुल गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

Happy New Year 2026: देशभर में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के माहौल में हुई। लोगों ने साल 2025 को अलविदा कहकर नई आकांक्षाओं, संकल्पों और खुशियों के साथ 2026 का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित देश के कई नेताओं ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता लाए। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना।

Wishing everyone a wonderful 2026! May the year ahead bring good health and prosperity, with success in your efforts and fulfilment in all that you do. Praying for peace and happiness in our society. — Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026

राहुल गांधी ने दी नए साल की बधाई

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो के साथ संदेश साझा करते हुए लिखा कि, “आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।” उन्होंने अंग्रेजी में भी सभी को हैप्पी न्यू ईयर 2026 की बधाई दी।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026! pic.twitter.com/DqJYctGyM6 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2025

खरगे ने की नागरिकों से एकजुटता की अपील

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए साल को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 कमजोर वर्गों के काम के अधिकार, वोट के अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की सुरक्षा के लिए जन आंदोलन का रूप ले। उन्होंने युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की खुशहाली और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को साझा संकल्प बताया।

Dear fellow citizens, On this joyful New Year, I extend my warmest greetings to all of you. Let us make this year a mass movement to protect the rights of the vulnerable – the right to work, the right to vote, and the right to live with dignity. Together, let us safeguard our… pic.twitter.com/nUlm5Pfg72 — Mallikarjun Kharge (@kharge) December 31, 2025

अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखा। उन्होंने नववर्ष को उन सभी पीडीए प्रहरियों को समर्पित किया जो लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं।

प्रिय मानवतावादियों, नव वर्ष की हार्दिक बधाई और ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ के स्नेहपूर्ण वैश्विक वातावरण और सकारात्मक व्यवहार के विस्तार के लिए अनंत शुभकामनाएँ! आज से नयी ज़िम्मेदारी!
नये संकल्पों की तैयारी!
हम इस नव वर्ष को उस हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित कर रहे हैं, जो… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 31, 2025

यह भी पढ़ें- नए साल पर झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 111 रुपये महंगा हुआ, जानें अपने शहर के ताजा रेट

सामूहिक प्रगति का साल होगा 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नववर्ष का संदेश साझा किया।

#HappyNewYear2026 மாபெரும் வெற்றியை நோக்கி முன்செல்கிறோம்; தமிழ்நாட்டு மக்களான நாம் அனைவரும் வெற்றி பெறுவோம்! Marching ahead towards a resounding victory; we, the people of Tamil Nadu, will rise together and succeed. pic.twitter.com/qgU3aqYtnI — M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) December 31, 2025

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग एकजुट होकर बड़ी उपलब्धियों की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाला साल सामूहिक विकास और प्रगति का वर्ष साबित होगा।

New year 2026 pm modi rahul gandhi and akhilesh yadav extending their greetings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 08:08 AM

Topics:  

  • Happy New Year 2026
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

आज से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम! PAN-Aadhaar लिंक से टैक्स तक, आप पर होगा सीधा असर

2

न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा शराब पी ली? घर पर अपनाएं हैंगओवर उतारने के ये आसान घरेलू नुस्खे

3

Mumbai: नए साल के स्वागत में डूबी मुंबई, मरीन ड्राइव से गिरगांव तक उमड़ी भीड़

4

यूनुस के खेल खत्म! पटरी पर लौटेंगे भारत-बांग्लादेश रिश्ते, PM मोदी ने तारिक रहमान को भेजा खास मैसेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.