एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे दो सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर

UP Police Encountered Zeeshan: बीते शुक्रवार को एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले से इलाके में सनसनी मच गई थी, अब खबर निकल कर आ रही है कि सलीम पर हमला करने वाला जीशान मारा गया है।
UP Police Encountered Zeeshan
ATTACKER JEESHAN (Source: Social Media)
Published on
Updated on

Saleem Wastik Attacker Killed: सोशल मीडिया पर वायरल एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ था, हमलावरों ने ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे लेकिन बाबा की पुलिस ने एक आरोपी जीशान का एनकाउंटर कर दिया है।

गौरतलब है की सलीम पर हमला करने वाले दोनों हमलावर भाई थे। हमले वाले दिन उन्होंने सलीम का गला काटने की कोशिश की थी। रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में जान गंवाने वाला जीशान और उसका भाई गुलफाम एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मदद करने वाले एक आरोपी की तलाश जारी है।

पाकिस्तान से लिंक की कहानी

एक मीडिया रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के हवाले से दावा कर रही है कि सलीम पर हमला करने वाला जीशान कट्टरपंती संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा हुआ था। साथ ही वो मजहबी संगठन से भी प्रभावित था और टेलिग्राम पर एक कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक उसने हमला भी पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील पर किया था।

फरार गुलफाम की तलाश जारी

एक्स मुस्लिम सलीम पर हुए हमले को लेकर यूपी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपियों पर 1 लाख के इनाम की घोषणा कर दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस दो आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही लेकिन अब भी गुलफाम की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर जीशान और गुलफाम का वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट हुए एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सलीम पर हमला करने के बाद जीशान और गुलफाम बाइक से फरार हो गए थे और उन्हें खून से सने हुए बाइक देखकर किसी ने वीडियो बना लिया था।

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला जीशान 27 साल का है और मूल रूप से अमरोह के सैदनगली गांव का रहने वाला था, वह लंबे समय से अपने भाई गुलफाम के साथ रह रहा था और दोनों भाई कारपेंटर का काम करते थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com