Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM योगी ने बरसाए फूल…कांवड़िये बोले- हर-हर महादेव, मुजफ्फरनगर में बना माहौल

Yogi Adityanath Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ष की तरह इस बार भी बजे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह रविवार को गाजियाबाद से मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 20, 2025 | 01:19 PM

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हुए सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogi Adityanath Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह करीब 11 बजे हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वे गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर मुजफ्फरनगर पहुंचे और दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की।

कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी यहां शिव चौक पर मौजूद रहे। शिव चौक पर पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के साथ-साथ योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मुजफ्फरनगर

सीएम योगी के साथ ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिव चौक समेत विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। जिसे देखकर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। जिससे मुजफ्फरनगर गूंज गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

देखें पुष्प वर्षा का वीडियो

सूबे के मुखिया के साथ-साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर के साथा-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व अन्य भाजपाइयों ने शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते CM योगी …@CMOfficeUP @kumar_mavi pic.twitter.com/4OqoOTP61m — Harish Sharma 🇮🇳 (@Sharma39Harish) July 20, 2025

इसके साथ ही सब्जी मंडी में लगाए गए कांवड़ शिविर, कंपनी बाग में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा लगाए गए शिविर, शिव चौक नियंत्रण कक्ष, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन कांवड़ शिविर, घास मंडी अंसारी रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया गया। मंत्रियों ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था देखी। कांवड़ियों से बातचीत भी की।

यह लोक-आस्था का अभिनंदन है 🚩
सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है #UPCM श्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कांवड़ यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
🚁 जनपद बागपत में जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। 👮‍♂️ प्रदेश भर में… pic.twitter.com/PA2OpUbQkV — Government of UP (@UPGovt) July 20, 2025

सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान: तोमर

सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर सफाई, यातायात नियंत्रण, जलापूर्ति व मेडिकल रिस्पांस टीम जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

यह भी पढ़ें: गंगा नदी में आया रामसेतु का पत्थर? पूजन-अर्चन को उमड़ा जन सैलाब, देखें- VIDEO

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के बाद कांवड़ यात्रा पहली बार मुज़फ़्फ़रनगर से होकर गुज़र रही है। यह ज़िले के लिए गर्व की बात है। पुलिस और प्रशासन समेत नागरिक कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।

Cm yogi showers flowers on kanwariyas from helicopter up news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 01:19 PM

Topics:  

  • Kanwariyas
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.