Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, राज दरबार ले गए, दीपोत्सव से पहले अयोध्या में दिखा भव्य नजारा

Diwali 2025: दीपोत्सव से पूर्व अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से आए प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और रथ खींचकर भगवान को राज दरबार तक पहुंचाया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 19, 2025 | 05:32 PM

सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi in Ayodhya: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या नौवें दीपोत्सव के लिए तैयार है, और हर ओर उत्साह का माहौल बना हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी ने रामकथा पार्क में श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने स्वयं रथ खींचकर प्रभु श्रीराम को राज दरबार ले गए।

अयोध्या में नौवां दीपोत्सव आयोजित होने जा रहा है, और प्रभु श्रीराम की नगरी दीपों की रोशनी से नहाने के लिए तैयार है। दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या में एक भव्य नजारा दिखने लगा है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम की पैड़ी से लेकर सरयूट तक लाइटों और दीयों को सजाया गया है, जो कुछ ही देर बाद रोशन होंगे।

दीपोत्सव में बनेंगे दो नए रिकॉर्ड

इस बार के दीपोत्सव में दो नए रिकॉर्ड बनने जा रहे हैं। एक रिकॉर्ड 26 लाख दीये जलाकर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू तट पर 2100 से ज्यादा विद्वान (विद्वान) एक साथ सरयू जी की आरती करके बनाएंगे। दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार और भी भव्य दिखाई देगा। इस नौवें दीपोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ कई मंत्री भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद, सीएम योगी सीधे रामकथा पार्क पर बने मंच पर पहुंचे।

सीएम ने किया श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

रामकथा पार्क में, सीएम योगी ने सबसे पहले श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और उनकी आरती उतारी। उनके साथ मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान और सूर्य प्रताप ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान सीएम योगी ने श्रीराम का रथ भी खींचा। हेलीकॉप्टर से अयोध्या आए प्रभु श्रीराम को रथ पर बिठाकर, सीएम योगी और उनकी टीम ने उन्हें राज दरबार तक पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने दीपोत्सव 2025 के दौरान, कलाकारों को भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे ‘पुष्पक विमान’ रथ को खींचा यह भव्य शो राम जन्मभूमि, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी में लाखों दीपों के उजास के बीच ही हुआ, जिसमें रथ यात्रा,… pic.twitter.com/9D4ybKXoXC — DD News UP (@DDNewsUP) October 19, 2025

सीएम योगी ने किया पूजा पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव से ठीक पहले राम मंदिर पहुंचकर दीपक जलाया। सीएम योगी सोमवार को पांच बजकर पांच मिनट पर राममंदिर पहुंचे और तकरीबन 15 मिनट तक श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल जाएंगे, और वहां से मणिराम छावनी जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में RSS पर बैन! संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप; CM सिद्धारमैया ने दिया ऐक्शन का आदेश

अंत में, सीएम योगी कारसेवक पुरम जाकर संत, महंत और धर्माचार्यों के साथ जलपान करेंगे, और वहां आधा घंटा रुकने के बाद रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Cm yogi pulls lord rams chariot takes it to royal court a grand sight seen in ayodhya before festival of lights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 05:32 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Diwali
  • Ram Mandir News

सम्बंधित ख़बरें

1

बॉलीवुड में छाई दिवाली की रौनक, इन सितारों ने भी खरीदे घर, पहली बार मनाएंगे नए आशियाने में त्योहार

2

करीना-करिश्मा-आलिया एक फ्रेम में, नीतू कपूर ने शेयर की धनतेरस की तस्वीरें

3

‘बालासाहेब दिल में, आनंद दिघे खून में’, डिप्टी सीएम शिंदे ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

4

दिवाली के दिन पूजा से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाईयां, नहीं पड़ेगी कुक करने की जरूरत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.