- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Met Injured Of Maha Kumbh Stampede Gave Strict Instructions To Hospital Staff
घबराना मत सब ठीक हो जाएगा…महाकुंभ भगदड़ के घायलों से मिले सीएम योगी, अस्पताल कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
घायलों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी श्रद्धालुओं की चिंता है। उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से कहा कि घबराना मत सब ठीक...
- Written By: अभिषेक सिंह

महाकुंभ भगदड़ के घायलों से मिले सीएम योगी (सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन से पूर्व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायलों की विस्तृत रिपोर्ट ली और सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
घायलों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी श्रद्धालुओं की चिंता है। उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से कहा कि घबराना मत सब ठीक हो जाएगा। मालूम हो कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर घटी घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
घायलों का हो रहा समुचित इलाज
एसआरएन अस्पताल में मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने एक-एक बेड पर जाकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से पूछा कि उन्हें कहां कहां चोट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
इसके बाद परिवार के लोग उनसे मिलने आ रहे हैं या नहीं, इसके विषय में भी जाना। इसी के साथ एक अन्य महिला श्रद्धालु के पास जाकर उन्होंने हाल चाल लिया। जब महिला श्रद्धालु ने सीएम से उन्हें छुट्टी के बाद वापस घर भेजने की व्यवस्था के लिए कहा तो सीएम ने तत्काल निर्देश दिया कि छुट्टी के बाद इन्हें इनके घर तक छुड़वाने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
कोई भी मरीज गंभीर नहीं
मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है। मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मरीजों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और अधिकांश परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।
महाकुंभ से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। हालांकि, कुछ मरीजों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं, जिनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में 3 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है। सरकार एवं अस्पताल प्रशासन मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Cm yogi met injured of maha kumbh stampede gave strict instructions to hospital staff
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














