Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा ‘यूपी स्टेट पवेलियन’, देखें दर्शन मंडपम की शानदार तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए 'यूपी स्टेट पवेलियन' यानी दर्शन मंडपम का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे महाकुम्भ में आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 11, 2025 | 04:16 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए 'यूपी स्टेट पवेलियन' यानी दर्शन मंडपम का उद्घाटन किया। उन्होंने यूपी स्टेट पवेलियन को महाकुम्भ आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह यूपी स्टेट पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को जानने और समझने का केंद्र बनेगा।

2 / 8

यूपी स्टेट पवेलियन पहुंचने पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल को दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो शूट भी कराया। इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बैकग्राउंड में पर्यटन विभाग का महाकुम्भ थीम सांग "एक में अनेक हैं..." भी बजता रहा।

सम्बंधित ख़बरें
1

कौन हैं आशुतोष महाराज? अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले महंत का कच्चा चिट्ठा: मुकदमों और हिस्ट्रीशीट का सच

2

कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा

3

अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा मोड़: ‘यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए मिला था पैसों का ऑफर’, रमाशंकर का खुलासा

4

नीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज

3 / 8

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा महाकुम्भ के सेक्टर 7 में पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किए गए दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है।

4 / 8

इसके अतिरिक्त एक जिला एक उत्पाद, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के व्यंजन, भारत के व्यंजन और ऑर्गेनिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्य मंडप में धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी लगाई गई है।

5 / 8

पर्यटन से संबंधित गैलरी में रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट एवं स्वतंत्रता संग्राम सर्किट का समावेश है।

6 / 8

माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व से जुड़े स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। इन 12 सर्किट में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर देखने को मिलती है।

7 / 8

खानपान से जुड़ी तीन तरह की गैलरियां तैयार की गई हैं। उत्तर प्रदेश के व्यंजनों पर आधारित गैलरी, भारत के व्यंजनों पर आधारित गैलरी और ऑर्गेनिक खानपान पर आधारित गैलरी में खानपान के बहुरंगी स्टाल लगाए गए हैं।

8 / 8

यहां ओडीओपी और रेशम के उत्पादों के साथ ही ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गैलरियां तैयार की गई हैं और सभी के स्टाल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम में बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Cm yogi inaugurated darshan mandapam up state pavilion will showcase the cultural diversity of uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 04:16 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.