Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार मुस्लिम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती, यूपी के इस मंत्री ने कहा- कुरान और कंप्यूटर साथ-साथ

यूपी मदरसों के आधुनिक स्वरूप पर राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि PM मोदी के कुरान और कंप्यूटर ध्येय के तहत वैज्ञानिक और आधुनिक शिक्षा एक साथ दी जायेगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: May 23, 2025 | 06:57 PM

उत्तरप्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अब मदरसों को केवल धार्मिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक और रोजगार युक्त शिक्षा का संस्थान बनाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कुरान और कंप्यूटर’ विजन को साकार करते हुए योगी सरकार मदरसों में विज्ञान, कंप्यूटर और भाषा शिक्षा को अनिवार्य बना रही है। उनका मानना है कि मुस्लिम युवाओं को धार्मिक तालीम के साथ-साथ आधुनिक दुनिया की प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार किया जाना जरूरी है।

राज्य सरकार का यह प्रयास खासतौर पर पसमांदा मुस्लिम समुदाय के बच्चों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि दीनी तालीम से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं के साथ कंप्यूटर और विज्ञान की शिक्षा देना समय की मांग है। इससे न सिर्फ बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे बल्कि रोजगार की नई राहें भी खुलेंगी।

#WATCH | Lucknow | On UP Madrasas getting a modern makeover, the state minister, Danish Azad Ansari, says, “Our Prime Minister, Narendra Modi, said that the youth of the Muslim community should have a Quran in one hand and a computer in the other hand. Quran means Dini Talim, and… pic.twitter.com/oBoMeGGe4C

— ANI (@ANI) May 23, 2025

आधुनिकता और परंपरा का संतुलन
मंत्री दानिश अंसारी का कहना है कि योगी सरकार की नीति न तो किसी धार्मिक परंपरा को खत्म करने की है, न ही किसी समुदाय की आस्था से छेड़छाड़ की जा रही है। बल्कि सरकार का प्रयास यह है कि धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों को भी शामिल किया जाए, जिससे मुस्लिम युवाओं को भी मुख्यधारा में जगह मिल सके। कुरान की तालीम के साथ कंप्यूटर साक्षरता, हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं का ज्ञान बच्चों को आत्मनिर्भर बना सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल के बयान से मचा घमासान, BJP प्रवक्ता हुए आग बबूला; कहा- गांधी नबाव ऑफ निगेटिविटी

पसमांदा समुदाय को मिलेगा सीधा लाभ
मदरसों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे समाज के सबसे पिछड़े वर्गों से आते हैं, जिन्हें रोजगार और समावेशी विकास की सबसे अधिक जरूरत है। अंसारी ने कहा कि ऐसे बच्चों को सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें नई तकनीक और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी नई दिशा देगा।

Cm yogi govt madarsa modern education quran and computer togethar minister danish azad updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 06:57 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • PM Narendera Modi
  • UP Madarsa Act
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी से हरियाणा जा रहे मजदूरों की पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, सभी घायल

2

जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

3

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

4

पीएम मोदी से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी, SCO शिखर सम्मेलन का दिया न्योता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.