CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
Agra Development Project: CM Yogi ने अपने एक कार्यक्रम में कहा कि ग्रेटर नोएडा के तर्ज पर अब ग्रेटर आगरा भी विकसित होगा। बताया जा रहा है कि यह नया शहर स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरी तरह सेफ भी होगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Yogi Masterplan: मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने अपने एक कार्यक्रम में कहा कि ग्रेटर नोएडा के तर्ज पर अब ग्रेटर आगरा भी विकसित होगा। बताया जा रहा है कि यह नया शहर स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरी तरह से सेफ भी होगा। योगी सरकार का मकसद आगरा को सिर्फ एक टूरिस्ट सिटी तक सीमित करने के अलावा इसे आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में डेवलप करना है। आगरा में बड़ी-बड़ी कंपनियां और योजनाएं आएंगी, जिससे रोजगार के नए मौके पैदा होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रहनकलां में ग्रेटर आगरा टाउनशिप समेत 325 अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बताया जा रहा है कि यह सभी योजनाएं 6 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा को मेट्रो सेवा मिल चुकी है और साल के अंत तक यहां सिविल टर्मिनल भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही शिवाजी स्मारक, म्यूजियम और मेट्रो के दूसरे चरण के उद्घाटन के लिए फिर आगरा आएंगे। सीएम योगी ने यह भी कहा कि आगरा के मशहूर पेठा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने आगे बताया कि यदि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट समय पर तैयार हो जाती है तो शहर में रबर डैम के निर्माण की योजना को भी जल्द लागू किया जाएगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि पीएम मोदी का ‘विरासत के साथ विकास’ का मंत्र आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath performed the Bhoomi Pujan ceremony and laid the foundation stone for the Greater Agra project. pic.twitter.com/pW3deKStEG — ANI (@ANI) April 7, 2026
‘भारत पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान कर रहा है’
सीएम योगी ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में युद्ध के चलते भारी तबाही और महंगाई देखने को मिल रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देश में भी पेट्रोल की कीमतें कई गुना तक बढ़ चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ी से विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सरकार ने उत्पाद कर में कटौती कर महंगाई को नियंत्रित रखने की कोशिश की है। योगी आदित्यनाथ के अनुसार आज भारत न केवल स्थिरता बनाए हुए है बल्कि वैश्विक स्तर पर एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान
माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है और देश से नक्सलवाद- माओवाद खत्म हो रहा है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले माफियाओं को संरक्षण मिलता था लेकिन डबल इंजन की सरकार ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया है। अयोध्या, मथुरा और सम्भल को उनका पुराना सांस्कृतिक गौरव लौटाया गया है। बंटना नहीं है। एकजुट होकर सनातन के गौरव के लिए आगे बढ़ना है।
