पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया…आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का सपा पर हमला
CM Yogi on SP: सीएम योगी ने विधानसभा में सपा को घेरते हुए गेस्ट हाउस कांड और महिला आरक्षण पर उनके 'दोहरे आचरण' पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा के समय नारी गरिमा के साथ खिलवाड़ होता था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM योगी (Image- Screen Capture/DD)
CM Yogi Speech: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि जिसका आप विरोध कर रहे हैं उसी की मैं भूमिका तैयार कर रहा हूं, आप लोगों के आचरण को देखते हुए गिरगिट भी सकुचा जाए कि कौन आ गया है ये। उन्होंने कहा कि संसद में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा। कैसे रंग बदला जाता है, दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ता है तो यहां रंग बदल गए, अब कहते हैं 33 फीसदी आरक्षण होना चाहिए, तब संसद में विरोध क्यों किया।
हमने नारी गरिमा की रक्षा की है
सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि गांव में आप पैदल नहीं चल सकते थे, महिलाएं बीमार होती थीं, शाम के समय सड़कों पर महिलाएं जहां-तहां शौच के लिए बैठी रहती थीं और सपा के शोहदे वहां छींटाकशी करते थे। योगी ने कहा आधी आबादी की गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने का काम किया गया।
सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आधी आबादी को मिलने वाले सम्मान को प्रोत्साहित किए जाने के बजाय आप उनको हतोत्साहित करते हैं। उसमें बाधक बनते हैं। सीएम योगी ने कहा चेयर से अध्यक्ष जी ने बताया कि किस तरह से आप अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर डकैती डलवाने का काम कर रहे थे। प्रस्ताव को आप ही की अध्यक्षता में सदन में पारित कराकर भेजा गया था कांग्रेस सरकार के पास. ये आचरण था आप लोगों का।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
मुहर्रम पर दिए अजीब बयान से घिरे भाजपा सांसद Satish Gautam, बोले- यहां पथराव छोड़ो, पंछी भी पूछकर उड़ता है
Explained: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला, कैसे सामने आई गड़बड़ी…किस पर है आरोप; अब तक क्या-क्या हुआ?
रिपोर्ट आने पर सब साफ हो जाएगा…राम मंदिर एसआईटी जांच पर कानपुर में बोले अनुराग ठाकुर
गेस्ट हाउस कांड का जिक्र
CM योगी ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती का अपमान किया गया था और उन पर हमला हुआ था, जो एक शर्मनाक घटना थी।
सीएम योगी ने साह बानो केस का हवाला देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय मुस्लिम महिला के अधिकारों से समझौता किया गया और अगर कानून का सम्मान करते हुए शाहबानो को न्याय मिला होता, तो हालात अलग होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी ने उस समय मायावती की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर गेस्टहाउस में हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद वे सुरक्षित बाहर आ सकीं।
यह भी पढ़ें- नाम बदलने वालों का खुद नाम बदल गया…छोटा फैंटा, अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज
तीन तलाक पर कांग्रेस को घेरा
सीएम योगी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी कांग्रेस और सपा को घेरते हुए कहा कि कई इस्लामिक देश भी इसे नहीं मानते, लेकिन भारत में इसका विरोध किया गया। साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और राजू पाल की हत्या का भी जिक्र किया।
