दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं...सूर्या हत्याकांड पर गरजे CM योगी, कहा- दुर्जन के लिए मैं दुर्जन!

Surya Chauhan Murder Case: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझो कि गलती कर रहा है।
UP cm Yogi Adityanath on bakrid namaz
सीएम योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

CM Yogi on Surya Chauhan Murder Case: बिजनौर के अफजलगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र चलाना जरूरी है। तभी यह देश सुरक्षित रहेगा। सीएम योगी ने कहा कि सूर्या को दोस्ती के नाम पर धोखा दिया गया और बकरीद पर उसके साथ गलत हरकत की गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपना काम किया।

सीएम योगी ने साफ कहा कि दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं है। कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नही पा रहा तो समझो वह गलती कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उसकी सबसे बड़ी चूक है और उसे सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनाएं हमेशा सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं और कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पाकिस्तान से आए 1645 परिवारों को जमीनों पर दिया कब्जा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों और पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए। इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए हुए जिन परिवारों की पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा किया गया था, दशको बाद भी उनको न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चौथी पीढ़ी में हमने उन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिया है। उन्होंने बताया कि इनकी संख्या 1645 है यानी कुल मिलाकर 8 से 10 हजार लोगों को आज यह कागजात दिए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने इन परिवारों को उनका हक दिया।

सामने अगर राक्षस है तो शस्त्र उठाना जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत की जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति हमेशा धर्म की रक्षा का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि सामने अगर खरदूषण (राक्षस) है तो शस्त्र उठाना होगा। सीएम योगी ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। यह धरती इतिहास को बनते और बिगड़ते दोनों रूपों में देख चुकी है, इसलिए समाज को सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर समझना होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही समाज को देश के खिलाफ विद्रोह करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा। क्योंकि लड़कर ही इनको हराया जा सकता है।

Surya Chauhan Murder Case Bulldozer Action
आरोपी असद और मृतक सूर्या चौहान (सौजन्य-सोशल मीडिया)

गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू

सीएम योगी ने गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर कहा कि कुछ लोग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात करते हैं, लेकिन साथ ही गाय को केवल एक पशु के रूप में संबोधित करते हैं। राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर सभी काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में गौमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की परंपरा सदियों पुरानी है और उत्तर प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू हैं। सरकार इस विषय पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतती। गो हत्या में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com