बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
CM Yogi Adityanath announced : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क हादसे पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
- Written By: पूजा सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम योगी के हवाले देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।’
सवारियों से भरी बस पर गिर पेड़
बता दें कि भारी बारिश के बीच बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
यह भी पढ़ें : बाराबंकी में बारिश से बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज की बस पर गिरा पेड़, 5 यात्रियों की मौत
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हादसा हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर एक महिला और पुरुष दिखाई दे रहे हैं।
