Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सीएम योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी अयोध्या में भगवान का करेंगे अभिषेक

देशवासी इस साल रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जाएगा। र

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 05, 2025 | 09:03 PM

अयोध्या में 11 जनवरी को रामलला का अभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सौजन्यः सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: 22 जनवरी 2024 का वह ऐतिहासिक दिन आपको आज भी याद होगा। वो दिन जिसका सभी राम भक्तों को सालों से इंतजार था, कैसे भूल सकते हैं वह दिन। जब वैदिक परंपरा के अनुसार, अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मानों जैसे कोई राष्ट्रीय त्योहार हो। हर किसी के मुख में प्रभु राम का नाम था। इस ऐतिहासिक दिन को 1 साल पूरा होने जा रहा है। जी हां, देशवासी इस साल रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जाएगा। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को पहले दिन 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे और उसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे।

मशहूर कलाकारों के गाए भजन होंगे रिलीज

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। रविवार को जारी बयान में कहा गया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 जनवरी को ही सोनू निगम, शंकर महादेवन व मालिनी अवस्थी समेत कई मशहूर कलाकारों का गाया भजन भी रिलीज किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे

बयान में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के हवाले से बताया गया कि भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या धाम में मंदिर की स्थापना का एक वर्ष पौष शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत, 2001 तद्नुसार 11 जनवरी को संपन्न होगा। इस दौरान 13 जनवरी तक उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 11 जनवरी को रामलला का अभिषेक करेंगे।

3 दिवसीय श्रीराम राग-सेवा कार्यक्रम

बयान में कहा गया है कि महोत्सव के मद्देनजर नगर के प्रमुख चौराहों लता चौक, जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट, राम की पैड़ी, सुग्रीव किला, छोटी देवकाली समेत अन्य स्थलों पर कीर्तन भी होगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में गर्भगृह के निकट मंडप में 3 दिवसीय श्रीराम राग-सेवा का कार्यक्रम संपन्न होगा। अनुष्ठान के परिकल्पनाकार और समन्वयक अयोध्या के कलाविद् यतीन्द्र मिश्र हैं। इस कार्य में संगीत नाटक अकादमी उनका सहयोग कर रहा है।

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

भजन से होगा राग-सेवा का आरंभ

चंपत राय ने बताया कि सभी संतों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि 3 दिन के कार्यक्रम में एक दिन लोग अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों। बयान के अनुसार 11 जनवरी को लता मंगेशकर की बहन व प्रख्यात गायिका ऊषा मंगेशकर और मयूरेश पई भगवान के सम्मुख भजन से राग-सेवा का आरंभ करेंगे।

(एजेंसी इसपुट के साथ)

Chief minister yogi adityanath will perform the abhishek of ram lalla on january 11 at 11 am in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2025 | 09:03 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ramlala Pran Pratishtha
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.