Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ: रिवरफ्रंट पार्क में आज गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे CM योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज शनिवार यानी 9 नवंबर को सुबह गोमती पुस्‍तक महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे जो आगामी 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 09, 2024 | 07:29 AM

योगी आदित्यनाथ (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज शनिवार यानी 9 नवंबर को सुबह गोमती पुस्‍तक महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे जो आगामी 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बीते शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लखनऊ मंडल की आयुक्‍त रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मेला राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया) की ओर से आयोजित हो रहा है जिसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत अन्‍य कई संस्‍थाएं सहभागी होंगी। पत्रकार वार्ता में यह भी बताया गया कि गोमती पुस्तक महोत्सव में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो.मिलिंद सुधाकर मराठे और निदेशक युवराज मलिक की विशेष उपस्थिति भी रहेगी। वहीं पुस्तक महोत्सव में लखनऊ के पुस्तक प्रेमियों का स्वागत हैं, यह महोत्सव सभी के लिए निशुल्क प्रवेश वाला है। इस महोत्सव में प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में होगें।

यहां पढ़ें –  बारिश से आएगी कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में छाई धुंध की परत, जानें कब तक होगी ठंड की शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

इसके साथ ही लखनऊ के लोगों से इस सम्मेलन का हिस्सा बनने की अपील करते हुए जैकब ने कहा कि पुस्तक महोत्सव में कला, साहित्य और फिल्मों का अनूठा संगम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सूरज, नदी और हरियाली और लखनऊ की विरासत से युक्त गोमती रिवर फ्रंट पार्क में गोमती पुस्‍तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

यहां पढ़ें –  फैंस बना रहे थे वीडियो सीढ़ियों से गिर पड़े विजय देवरकोंडा, कैमरे में कैद हुई फजीहत

जैकब ने आगे कहा कि इस वर्ष 50 से अधिक प्रख्यात लेखक इस आयोजन के विमर्श में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की व्यवस्था की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि गोमती पुस्तक महोत्सव केवल पुस्तकों का मेला नहीं, बल्कि यह कला, संस्कृति और साहित्य का अनोखा संगम होगा। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 9 नवंबर से शुरू होकर आगामी 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें सुबह 11 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Chief minister yogi adityanath will inaugurate the gomti book festival today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 07:29 AM

Topics:  

  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.