बारिश से आएगी कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में छाई धुंध की परत, जानें कब तक होगी ठंड की शुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं, दिन के समय धूप और गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। आज और कल आसमान में स्मॉग देखने को मिलेगा।
Weather Update Today: बढ़ने वाली है ठंड, इन राज्यों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट
आज का मौसम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Weather Forecast: नवंबर का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद भी दिल्ली और उत्तर भारत सहित कई राज्यों में ठंड का नाम भी नहीं है। अभी तक घरों में लोग पंखे चलाकर सोने के लिए मजबूर हैं। गर्मी के कारण लोगों का हाल बुरा है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, कुछ राज्य में सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास किया जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में भी ठंड की जगह प्रदूषण और धुंध ने ले रखी है। आइए, जानते हैं आज देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम धीरे-धीरे करवट लेते हुए नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड दस्तक देने वाली है। छठ के बाद यहां पर कोहरा देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव दिख सकता है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठंड होने लगेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान में सुबह और शाम को गुलाबी ठंड पड़ सकती है। लेकिन पंखे अभी भी चालू रहने के आसार हैं। राज्य में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देश की राजधानी में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं, दिन के समय धूप और गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। आज और कल आसमान में स्मॉग देखने को मिलेगा। राज्य में आज यानी 09 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार रात के समय धुंध छट सकती हैं और मौसम साफ हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश का कहर

मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू के तराई क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भी गरज के साथ बारिश की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार नवंबर के तीसरे हफ्ते तक ठंड की संभावना नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com