‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
Yogi Adityanath Cinema Statement: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में फिल्ममेकर्स को संदेश देते हुए कहा कि फिल्मों में विलेन को हीरो दिखाना गलत है, इससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
योगी आदित्यनाथ ने फिल्मों पर साधा निशाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath On Bollywood: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। वाराणसी में आयोजित इस खास आयोजन में उन्होंने देशभर के फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से मुलाकात की और सिनेमा के सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से बात की।
सीएम ने सिनेमा के बदलते स्वरूप पर उठाए सवाल
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने फिल्मों के कंटेंट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब फिल्मों में असली नायकों को नकारात्मक रूप में और अपराधियों को हीरो के रूप में पेश किया जाता था। उनके मुताबिक, इस तरह की प्रस्तुति समाज पर गलत असर डालती है, खासकर युवाओं पर।
Varanasi में हुए इस आयोजन में योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा देने का भी काम करता है। उन्होंने फिल्ममेकर्स से अपील की कि वे ऐसी कहानियां दिखाएं, जो युवाओं को प्रेरित करें।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Tejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
Kheti Poster Out: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार
Dragon First Glimpse Out: NTR के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज…’ड्रैगन’ की पहली झलक ने उड़ाए सबके होश
उन्होंने कहा कि अगर फिल्मों में डाकुओं या गैंगस्टर्स को हीरो की तरह दिखाया जाएगा, तो युवा उन्हें अपना आदर्श मान सकते हैं। इसलिए ऐसे किरदारों को महिमामंडित करने से बचना चाहिए।
युवाओं पर पड़ता है गहरा असर
सीएम योगी ने यह भी कहा कि आज की पीढ़ी वही सीखती है जो वह स्क्रीन पर देखती है। अगर उन्हें सकारात्मक और प्रेरणादायक कहानियां दिखाई जाएंगी, तो समाज भी उसी दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिनेमा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कंटेंट तैयार करना चाहिए।
उनका यह बयान कहीं न कहीं भारतीय सिनेमा में बढ़ते ‘एंटी-हीरो’ ट्रेंड की ओर इशारा करता है। पहले भी कई फिल्मों में डाकुओं और गैंगस्टर्स को मुख्य किरदार के रूप में दिखाया गया है, जिनके प्रति सहानुभूति पैदा की जाती है। हालांकि, योगी के अनुसार यह प्रवृत्ति समाज के लिए सही नहीं है।
ये भी पढ़ें- Akshay Kumar की Naagin 7 में धमाकेदार एंट्री, ‘नाग गुरु’ बनकर बढ़ाई शो की TRP, फैंस हुए हैरान
योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म भी चर्चा में
गौरतलब है कि साल 2025 में योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसमें अनंत जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल, सीएम योगी का यह बयान फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि सिनेमा का असर समाज पर गहरा होता है, इसलिए जिम्मेदारी के साथ कहानियां दिखाना जरूरी है।
