भारतमाला प्रोजेक्ट से बाधित हुआ नदी का जलप्रवाह, किसानों में मचा हड़कंप, DM के एक्शन के बाद खुला रास्ता

Bharatmala Project Gadai River News: चंदौली में भारतमाला प्रोजेक्ट से गड़ई नदी का बहाव रुकने पर खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Bharatmala Project Gadai River News
चंदौली में भारतमाला प्रोजेक्ट से गड़ई नदी का बहाव रुकने पर किसानों में मचा हड़कंपसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Chandauli Bharatmala Project Gadai River: थाना क्षेत्र के शिवपुर-अकोढ़ा के समीप भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गड़ई नदी का स्वाभाविक जलप्रवाह बाधित हो जाने से ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नदी में पानी का बहाव रुकने से जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और किसानों की फसलें जलमग्न होने की नौबत आ गई।

जिलाधिकारी चन्दौली को दी जानकारी

मामले की जानकारी भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी को हुई, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों की चिंता और फसलों के नुकसान की आशंका को देखते हुए सूर्यमुनी तिवारी ने तत्काल जिलाधिकारी चन्दौली से फोन पर वार्ता की और स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया।

त्वरित कार्रवाई से शुरू हुई जल निकासी

भाजपा नेता के हस्तक्षेप और प्रशासनिक पहल के बाद भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गड़ई नदी पर बने अवरोध को तत्काल हटवाकर पानी की निकासी का रास्ता बहाल कराया गया। जलप्रवाह सुचारू होते ही खेतों से पानी उतरने लगा, जिससे दर्जनों गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान मौके पर शिवपुर, अकोढ़ा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समस्या का तत्काल समाधान कराने पर ग्रामीणों ने सूर्यमुनी तिवारी का आभार जताया।

किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि: सूर्यमुनी तिवारी

इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा, किसानों का हित और उनकी फसलों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। निर्माण कार्य के कारण गड़ई नदी का मार्ग बाधित होने से किसानों की मेहनत डूबने की कगार पर थी।

Bharatmala Project Gadai River News
पानी-पानी हुआ प्रयागराज, स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM-कमिश्नर को किया तलब

उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी से वार्ता कर तुरंत जल निकासी सुनिश्चित कराई गई है। क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम जनता की हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनहित के मुद्दों पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com