बाल श्रम का यह मामला तब सामने आया जब सोसाइटी के कुछ जागरूक लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के पर्यवेक्षक युवराज कुमार ने बताया कि 11 साल की यह बच्ची लगभग 2 साल से यहां काम कर रही थी। बच्ची की किसी बात से नाराज दंपति ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद बच्ची उदास होकर पार्क में घूम रही थी। इसी दौरान सोसाइटी के कुछ लोगों की नजर उस पर गई और उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 142 पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन मौके पर पहुंची और बच्ची को वहां से बचाकर अपने कब्जे में लिया।