Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इसलिए सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेना चाहती हैं मायावती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने राजनीतिक संन्यास की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आखिरी सांस तक वह राजनीति में कायम रहेंगी। जो लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, वे मिशन को कमजोर कर रहे हैं...

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Aug 26, 2024 | 01:42 PM

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने राजनीतिक संन्यास की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। वह जिन्दगी की आखिरी सांस तक बसपा के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आंदोलन के लिए समर्पित रहने वाली हैं। ऐसे में सक्रिय राजनीति से उनका संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

26-08-2024-BSP PRESS NOTE-SANYAS FAKE NEWS pic.twitter.com/nhbBIEJhUl

— Mayawati (@Mayawati) August 26, 2024

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 27 अगस्त को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक को लेकर मीडिया में यह अटकलें लगायी जा रहीं थी कि मायावती अपने भतीजे आकाश आनन्‍द का कद बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा उनके संन्यास लेने की भी अटकलें थीं। इसलिए बैठक से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ऐसी सारी अफवाहों को विराम लगा दिया है।

इसे भी जरूर पढ़ें. आकाश पर भरोसा करना मायावती की मजबूरी, यूपी में सफाए के बाद इन राज्यों में मारेंगी हाथ-पांव

बसपा प्रमुख ने सोमवार को ‘एक्‍स’ के सोशल मीडिया हैंडल पर अपने आधिकारिक एकाउंट से जानकारी देते हुए कहा ” बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने और बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बसपा के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आंदोलन को समर्पित रहने का फैसला अटल है।”

इसे भी जरूर पढ़ें..सपा और कांग्रेस मायावती के निशाने पर, बोलीं- दाेनों दोगली सोच वाले, BJP को भी लिया लपेटे में

उन्होंने अगली पोस्ट में कहा ”अर्थात् सक्रिय राजनीति से मेरा संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। जबसे पार्टी ने आकाश आनन्द को मेरे ना रहने पर या अस्वस्थता की स्थिति में बसपा के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है तबसे जातिवादी मीडिया ऐसी फर्जी खबर प्रचारित कर रहा है जिससे लोग सावधान रहें।”

1. बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को समर्पित रहने का फैसला अटल।

— Mayawati (@Mayawati) August 26, 2024

इसलिए नहीं बनेंगी राष्ट्रपति
मायावती ने यह भी कहा ”पहले भी मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने की अफवाह उड़ाई गयी, जबकि कांशीराम जी ने ऐसी ही पेशकश को यह कहकर ठुकरा दिया था कि राष्ट्रपति बनने का मतलब है सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना होता है, जो पार्टी हित में उन्हें गंवारा नहीं था। तो फिर उनकी शिष्या को यह स्वीकारना कैसे संभव है..?”

Bsp suprimo mayawati does not want to retire from active politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2024 | 01:37 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उठाई ये मांग

2

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, नागपुर DPC बैठक में 1327 करोड़ के बजट को मंजूरी

3

रणदीप हुड्डा ने ऑस्ट्रेलिया में धोएं गाड़ियां, फिर इंडिया लौटकर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर किया तय

4

‘आसमानी आफत’ की चपेट में कुल्लू, बादल फटने से बह गईं दुकानें, पुल और बाग बगीचे बर्बाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.