Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आकाश आनंद संभालेंगे 2027 में बसपा की कमान? मायावती बढ़ाएंगी अखिलेश-योगी की टेंशन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में होने जा रही है, जिसमें पार्टी प्रमुख मायावती आकाश आनंद की भूमिका को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 18, 2025 | 02:07 PM

आकाश आनंद, मायावती

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की दिल्ली में आज यानी रविवार को अहम बैठक होने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक बार बैठक बुलाकर आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया था, जिसके बाद अम्बेडकर जयंती से पहले हुई बैठक में आकाश की पार्टी में वापसी हो गई।

आज होने जा रही मीटिंग में आकाश आनंद की पार्टी में भूमिका तय हो सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में आकाश बसपा की कमान संभाल सकते हैं।

दिल्ली में बड़ी बैठक

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में होने जा रही है, जिसमें पार्टी प्रमुख मायावती आकाश आनंद की भूमिका को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं। खबरों के मुताबिक, आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद उनकी नई जिम्मेदारी तय की जा सकती है, जो बसपा के भविष्य की रणनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

बजट 2026 पर मायावती का तंज, ‘नाम बड़े, दर्शन छोटे?’; केंद्र की बड़ी योजनाओं पर उठे सवाल

धार्मिक काम में राजनीतिक हस्तक्षेप…अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती का बयान, कहा- लोगों में दुख और चिंता

दलित मतों में बिखराव, मुस्लिम हुए एकजुट, मतदाताओं का नया रुझान, बदल गया वार्डों का चुनावी गणित

मायावती की पकड़ पड़ी ढीली…अखिलेश पर तीखे हमले और योगी पर नरमी, 2027 में क्या है चुनौती?

तय हो सकती है आकाश आनंद की भूमिका

बैठक में देश के सभी राज्यों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. उत्तर प्रदेश से जिला अध्यक्षों के साथ-साथ कोऑर्डिनेटर भी शामिल हो रहा हैं। इसके अलावा, नेशनल कोऑर्डिनेटर, जनरल सेक्रेटरी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण है। आकाश आनंद को कुछ समय पहले मायावती ने पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन उनकी हालिया वापसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा किया है। मायावती आकाश को युवा नेतृत्व के तौर पर आगे लाकर पार्टी को नई दिशा देना चाहती हैं। उनकी भूमिका को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी, सपा के X अकाउंट पर FIR दर्ज

बसपा के लिए यह मीटिंग ऐसे वक्त में हो रही है, जब पार्टी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में अपनी खोई जमीन को वापस पाने की कोशिश कर रही है।

Bsp meeting in delhi mayawati akash anand up assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Akash Anand
  • BSP
  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.