Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: तीन घंटे के राजनीतिक मंथन के बाद बिना मतदान चुने गए छह कार्यकारिणी सदस्य

Agra Municipal Corporation News: नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में BJP ने 5 और BSP ने 1 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की। तीन घंटे तक राजनीतिक मंथन के बाद बिना मतदान 6 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 19, 2026 | 11:47 AM

आगरा नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Municipal Corporation Executive Committee Election: आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना राजनीतिक दबदबा कायम रखा है। शनिवार को हुई विशेष बैठक में कार्यकारिणी की छह रिक्त सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें भाजपा के पांच और बहुजन समाज पार्टी की एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

करीब तीन घंटे तक चली राजनीतिक रणनीति और अंदरूनी मंथन के बाद भाजपा और बसपा के बीच सहमति बनी, जिससे मतदान की नौबत ही नहीं आई।

नई समिति के गठन के लिए कराया गया चुनाव

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे नगर निगम सदन की विशेष बैठक शुरू हुई। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई समिति के गठन के लिए चुनाव कराया गया। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी को शहर सरकार का सबसे प्रभावी निर्णय लेने वाला मंच माना जाता है, इसलिए इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी थीं।

सम्बंधित ख़बरें

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल

एक हादसा, दो फैसले: मदद में भी नासिक मनपा का भेदभाव! एक को 10 लाख, दूसरे को अब भी है इंतजार

राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO

स्कूल बस बनीं नागपुर मनपा की आपली बसें; पूर्वी नागपुर में नियमों को ताक पर रखकर छात्रों का ट्रांसपोर्टेशन

छह सीटों के लिए मैदान में थे कुल नौ उम्मीदवार

छह सीटों के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने प्रवीना राजावत, हेमंत प्रजापति, अतुल अवस्थी, रवि करोतिया, गुड्डू राठौर और वेद प्रकाश गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया था, जबकि बसपा ने निधि सिंह, माता प्रसाद और पुष्पा कुमारी को चुनाव मैदान में उतारा था। शुरुआती समीकरणों को देखते हुए मुकाबला रोचक माना जा रहा था और मतदान की पूरी संभावना बन गई थी।

भाजपा ने झोंक दी पूरी ताकत

संभावित मतदान को देखते हुए भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो.एस.पी.सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर और विधायक डॉ.जी.एस.धर्मेश भी नगर निगम सदन पहुंच गए। नगर निगम क्षेत्र के सांसदों और विधायकों को मतदान का अधिकार होने के कारण भाजपा ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों को पहले से सक्रिय कर दिया था।

यह भी पढ़ें- ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं! खरगे और राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा खत, राम मंदिर मामले पर अब उठाई आवाज

छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

दोपहर करीब दो बजे राजनीतिक तस्वीर बदली और दोनों दलों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद भाजपा के वेद प्रकाश गोस्वामी तथा बसपा के पुष्पा कुमारी और माता प्रसाद ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नाम वापसी के साथ ही छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्य

प्रवीना राजावत (भाजपा)
हेमंत प्रजापति (भाजपा)
अतुल अवस्थी (भाजपा)
रवि करोतिया (भाजपा)
गुड्डू राठौर (भाजपा)
निधि सिंह (बसपा)

नगर निगम की कार्यकारिणी समिति शहर के विकास कार्यों, बजट, वित्तीय प्रस्तावों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों पर अंतिम मुहर लगाने वाली संस्था होती है। ऐसे में इस चुनाव में भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा आगामी नगर निगम की नीतियों और फैसलों में उसके मजबूत प्रभाव का संकेत माना जा रहा है, जबकि बसपा ने एक सीट जीतकर सदन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Bjp 5 seats bsp wins 1 unopposed agra municipal corporation elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 11:47 AM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • BJP
  • BSP
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.