Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव से ठीक पहले मायावती का बड़ा एक्शन, 2 दिग्गज नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, यूपी में गरमाई सियासत

Uttar Pradesh Election 2027: UP चुनाव से पहले BSP प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया। पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 02, 2026 | 01:33 PM

मायावती (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Mayawati BSP Expulsion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बड़ा एक्शन लिया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने संगठन में अनुशासनहीनता पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बसपा ने दोनों नेताओं पर पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। बसपा मुखिया मायावती ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी।

उन्होंने लिखा, सर्वविदित है कि अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खासकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बी.एस.पी. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था तथा उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं, बल्कि केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जायेगी।

सम्बंधित ख़बरें

गोरखपुर में खौफनाक वारदात, AI की मदद से कंप्यूटर टीचर ने रचा 10 साल के मासूम के कत्ल का डिजिटल ब्लूप्रिंट

बुलंदशहर में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की मासूम की निर्मम हत्या, रेलवे स्टेशन के पीछे मिली अर्धनग्न लाश

कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..

नोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही फिर चर्चा में, खुले टैंक में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाने में नाकाम

उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन उसके बाद जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी बी.एस.पी. कोआर्डिनेटर के रूप में उन्हें दी गई, वहां इन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया। केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल इन राज्यों से भी इनकी अनुशासनहीनता अर्थात् पार्टी के दिशा-निर्देश के उल्लंघन की खबरें लगातार आते रहने के फलस्वरूप इनको बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से कल अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खा़सकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बी.एस.पी. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर… — Mayawati (@Mayawati) August 2, 2026

मायावती ने लिखा कि इसके बाद यूपी में इनके वापस लौटने की खबरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षड्यंत्र है। अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अशोक सिद्धार्थ को आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापिस नहीं लिया जायेगा।

रणधीर सिंह बेनीवाल के पास थी उत्तरी प्रदेशों की कमान

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रणधीर सिंह बेनीवाल (निवासी जिला सहारनपुर) को बी.एस.पी. कोआर्डिनेटर के रूप में पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर की भी कुछ जिम्मेदारी दी गयी थी। उनके विरुद्ध भी अनुशासनहीनता व पार्टी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने की खबरें लगातार आती रही हैं और अब रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनजर आज इनको भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यहां यह भी अवगत कराना है कि कल पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर किए गये फेरबदल में रामजी गौतम, राज्यसभा सांसद को अन्य राज्यों के साथ ही पंजाब स्टेट का भी पुनः प्रभारी बनाया गया है जो पंजाब के आगामी विधानसभा आमचुनाव तक ही नहीं, बल्कि आगामी लोकसभा आमचुनाव तक भी अपनी इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे।

बाहरी नेताओं को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी

मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि बी.एस.पी. नेतृत्व का वर्तमान में यह नीतिगत फैसला है कि यूपी निवासी जो भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कोआर्डिनेटर आदि के रूप में यूपी के बाहर के राज्यों की अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, उनमें से किसी को भी यूपी में पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी पर नहीं लगाया जायेगा।

यह भी पढ़ें – बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल

उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को खास तौर से यह अपील है कि वे ऐसे सभी शरारती व षडयंत्रकारी तत्वों से पूरी तरह से जरूर सावधान रहें जो उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की अपनी बी.एस.पी. सरकार बनाने के पूरे जिद के साथ लगे अभियान को किसी ना किसी बहाने से ध्यान भटकाने अर्थात् हानि पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं तथा मीडिया से भी विशेष अपील है कि वे गरीबों, दलितों, शोषितों, उपेक्षितों आदि की अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी. के विरुद्ध, विरोधी पार्टियों के षड्यंत्र का हथियार बनने से अपने आपको जरूर बचायें अर्थात् मिथ्या एवं गलत तथ्यों को प्रचारित ना करें।

Mayawati expels ashok siddharth randhir benival bsp up election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 01:33 PM

Topics:  

  • BSP
  • Lucknow
  • Mayawati
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.