- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Brij Bhushan Singh Mp Candidate Son Karan Bhushan Convoy Car Accident 2 Killed
बृजभूषण सिंह के सांसद प्रत्याशी बेटे करण भूषण के काफिले की कार हुई बेकाबू, 2 की मौत, हंगामा
बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण के काफिले की कार ने 3 को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
- Written By: अंजू वशिष्ठ

करण सिंह भूषण के काफिले की कार ने 3 को रौंदा (सौजन्य- सोशल मीडिया)
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को कैसरगंज लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण के काफिले की कार ने 3 को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। करण सिंह इलाके के मौजूदा सांसद बृजभूषण के बेटे हैं। करण सिंह के काफिले की कार से एक्सीडेंट में घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैसरगंज से बीजेपी के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और इस सीट से मौजूदा भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ कर्नलगंज से बहराइच जिले के हुजूरपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बैकुंठ डिग्री कालेज के पास काफिले में सबसे आगे चल रही करण भूषण सिंह की कार के निकलने के बाद सुरक्षा कर्मियों को लेकर चल रही एक कार अनियंत्रित हो गयी और उसने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों रेहान खान (17) और शहजाद खान (24) की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर में 60 वर्षीय महिला सीता देवी भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गयीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद कार सवार लोग अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर काफिले के अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
देश के दो खलनायक…राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान… देश में मुसलमान और सवर्ण ही हैं दो ‘खलनायक’
‘दबदबा’ सुनते ही मंच पर फूट-फूटकर घंटे भर रोए बृजभूषण, महाराज बोले- मैं इनका बाप हूं, मेरा भी दबदबा
‘शायद उसी बच्ची की दुआ से मेरी जान बची…’, बृजभूषण ने बताई हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की कहानी
घटना के बाद मौके पर तनाव के हालात पैदा हो गये। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी होने तक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम खुला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
भीड़ ने टक्कर मारने वाले क्षतिग्रस्त वाहन को आग लगाने की कोशिश भी की मगर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को संभाल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि आरोपी ड्राइवर लवकुश श्रीवास्तव (30) को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Brij bhushan singh mp candidate son karan bhushan convoy car accident 2 killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














